..................... Rakhi Sawant expressed her anger over divorce with Adil Durrani - Hindi Filmibeat

Rakhi Sawant: आदिल संग तलाक को लेकर राखी सावंत ने जाहिर किया अपना गुस्सा, और बताई रिश्ते की सच्चाई

Rakhi Sawant: ड्रामा क्वीन राखी सावंत पिछले काफी समय से दुबई में थी और अब आखिरकार दुबई से वापस मुंबई लौट आई है। मुंबई लौटने के बाद राखी एक बार फिर मीडिया में छा गई है। इसी बीच अब अदाकारा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी लॉयर से पति आदिल संग अपने तलाक की बात करती नजर आ रही है।

दरअसल पूरी बात ऐसे है कि, बीते साल राखी ने आदिल से गुपचुप शादी रचाई थी। अब अदाकारा जल्द तलाक लेना चाहती हैं और उन्होंने अपनी लॉयर से इसी बारे में बात भी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Rakhi Sawant Video

इस वीडियो में राखी कहती हैं, 'जल्दी से मुझे डाइवोर्स दिलाओ। मैं ठीक हूं मेरे डिवोर्स के पेपर का क्या हुआ? पहले बताओ, मेरी जिंदगी में मुझे मेरी खुशियां चाहिए। जाहिर है कि, इससे पहले भी कई बार राखी ऐसे बयान दे चुकी हैं।

मेरी जिंदगी से इस मनहूस को निकालो और जल्दी से मुझे डाइवोर्स दिलाओ।' इसके आगे राखी कहती हैं, 'उसका बाप भी राजी हो जाएगा। उन्होंने ऐसे भी मुझे बहू एक्सेप्ट किया नहीं है। उन्होंने बहुत बदतमीजी की है मेरे साथ। हां तो कोर्ट का करो न..चलेगा 6 महीने लगेगा? तो जज के सामने एक डांस वांस कर लेते हैं, जल्दी दे देगा। ओए, तू नहीं चाहती कि मेरी जिंदगी में खुशियां आए।'

बीते दिनों राखी का एक वीडियो सामने आया था, जिसमे वह कहती नजर आई थी कि आदिल जेल में बैठे-बैठे उन्हें मारने की साजिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं राखी का कहना है कि आदिल न जेल के अंदर से ही उनकी हत्या के सारे इंतजाम भी कर लिए हैं।

बता दें 6 फरवरी को राखी ने घरेलू हिंसा, धोखाधड़ी, रुपये और गहने चोरी करने का आरोप लगाया था और आदिल खान दुर्रानी के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था। फिलहाल तो फिर से राखी की बयानबाजी शुरु हो गई हैं, देखना होगा कि इस पर आगे फैंस क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

Read more about: rakhi sawant rakhi sawant video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X