राखी सावंत के एक्स हसबैंड आदिल खान दुर्रानी ने शेयर कीं बाथरूम PHOTOS, तस्वीरें देख पत्नी के उड़े होश

Rakhi Sawant Ex husband Adil Khan Durrani's Bathroom Photos viral: राखी सावंत इन दिनों थोड़ी लाइमलाइट से दूर हैं। राखी इन दिनों भारत में भी नहीं हैं, लेकिन राखी सावंत के एक्स हसबैंड आदिल खान दुर्रानी इन दिनों जमकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने बाथरूम फोटोज़ शेयर की हैं। जिसे देख लोगों के होश उड़ गए हैं।
सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहते हैं आदिल खान
आदिल खान दुर्रानी जब तक राखी सावंत के साथ थे तब भी वह सुर्खियों में बने रहते थे। वहीं अब जब आदिल राखी से अलग हो गए हैं तब भी आदिल खान जमकर लाइमलाइट में बने हैं। आदिल सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहते हैं। उनके फोटो और वीडियो आए दिनों वायरल होते रहते हैं।
वायरल हो रही हैं आदिल की बाथरूम फोटोज़
आदिल अपनी वाइफ सोमी के साथ कहीं ना कहीं का ट्रिप प्लान कर ही लेते हैं। जिसके फोटोज़ वह अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जरूर शेयर करते हैं। वहीं हाल ही में आदिल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं जिसे देख लोगों के तो होश ही उड़ गए हैं।
हुक्का पीते दिखे आदिल
जी हां, आदिल खान दुर्रानी ने अपने इंस्टा हैंडल पर बाथरूम फोटोज शेयर किए हैं जहां कभी तो वह बाथटब में नहाते नजर आ रहे हैं कभी वह हुक्का पीते दिख रहे हैं तो कभी वह पूल में बैठ फलों का आनंद लेते दिख रहे हैं।
आदिल की तस्वीरें देख पत्नी सोमी ने किया ये कमेंट
आदिल की इन तस्वीरों को देख यूजर्स ही क्या उनका वाइफ सोमी खान ने भी कमेंट किया है। जी हां, सोमी खान ने पति की तस्वीरें देख बहुत ही एक्साइटिंग वाला लव इमोजी बनाया है। इसी के साथ उन्होंने एक फायर इमोजी भी बनाया है। आदिल की बाथरूम फोटो देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इन तस्वीरों को देख राखी सावंत को जलन होगी तो वहीं दूसरे ने लिखा-ऐसी तस्वीरें कौन शेयर करता है।


Click it and Unblock the Notifications











