Rakhi Sawant को तलाक दिए बिना Adil Khan ने कर ली दूसरी शादी? एक्ट्रेस ने कहा- 'ये हिंदू लड़कियों को...'

Rakhi Sawant Ex Husband Second Marriage: हाल ही में खबर सामने आई थी कि राखी सावंत से अलग होने के बाद उनके एक्स पति आदिल खान दुर्रानी ने दोबारा शादी कर ली है। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट सोमी खान से शादी की, जो सबा खान की बहन हैं।
अब इस खबर पर राखी सावंत ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्हें आदिल की शादी की खबर जानकर झटका लगा और कहा कि वो ऐसा कैसे कर सकता है क्योंकि आदिल ने अब तक उनसे तलाक नहीं लिया है। यही नहीं, राखी ने आदिल पर हिंदू लड़कियों से शादी करने और उन्हें इस्लाम में परिवर्तित करने का भी आरोप लगाया।
राखी सावंत ने पूछा, "क्या? यह सोमी खान कौन है? यह चौंकाने वाली बात है। उसने मुझे अभी तक न तो कोर्ट और न ही मुस्लिम कानून से तलाक दिया है। मुझसे पहले भी 5-6 बार शादियां कर चुका। उसने उन लड़कियों को भी तलाक दे दिया। उसने उन्हें इतना प्रताड़ित किया कि वे भाग गईं। उन सभी ने मुझसे संपर्क किया था। मैं इस बात से हैरान हूं। एक साल में उसने 3-3 शादियां कर ली। सोमी खान को आगे आना चाहिए और मुझे पता है कि मैंने एक साल में क्या-क्या झेला है। मुझे डरा कर और धमकियां देकर उसने चुप कराया। वह मुझे धमकी देता रहा और कहता रहा, 'मैं 3 तलाक दे दूंगा, मार डालूंगा। मेरी जिंदगी तो खराब कर दी सोमी की भी कर देगा।"
उन्होंने आगे कहा, "मेरा पैसा लूट लिया इसने, मुझे सड़क पर ला दिया। मेरे साथ क्या नहीं किया। इस लड़की को बचा लो कोई।"
राख सावंत ने बताया कि सोमी खान के बहुत कॉल आ रहे हैं सेटलमेंट के, मेरे पास सोमी और आदिल की चैट के स्क्रीनशॉट भी हैं। मुझे नहीं पता कि वे क्या बात कर रहे थे। वह उसके घर पर भी रहता था, वे एक साथ सोते थे। मुझे नहीं पता था कि वे शादी कर रहे थे। मैंने कभी नहीं सोचा था कि वह उसके बारे में सीरियस था। मुझे नहीं पता था कि मुझे तलाक दिए बिना उससे शादी कर लेगा। सोमी खान को उसके बारे में सच्चाई जाननी चाहिए। वह उससे भी चोरी करेगा, उसका पैसा लूट लेगा, न्यूड वीडियो वायरल कर देगा।"
"हिन्दू लड़कियों से शादी करके मुस्लिम..."
राखी सावंत ने आगे कहा, "आदिल ने कई बार शादी की है। ये हिंदू लड़कियों से शादी करता है और उन्हें मुस्लिम बनाकर छोड़ देता है। किसी और से शादी करने से पहले उन्हें मुझे तलाक देना चाहिए था।" जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि राखी सावंत ने आदिल खान से शादी करने के बाद इस्लाम धर्म अपना लिया था।


Click it and Unblock the Notifications


