'जेल जाने से बचना चाहती हैं राखी सावंत इसलिए कर रही हैं ड्रामा...', Ex हसबैंड आदिल खान दुर्रानी ने लगाए आरोप

Adil Khan Durrani

Adil Khan Durrani Reaction: ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत (Rakhi Sawant) अपनी क्रेजी हरकतों की वजह आए दिनों सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहती हैं। उन्हें कई बार अजीबोगरीब चीजें करता देखा गया है, लेकिन इस बार तो राखी सावंत अस्पताल ही पहुंच गई हैं। जहां से उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि राखी सावंत दिल की किसी बीमारी से गुजर रही हैं। बुधवार को राखी के एक्स हसबैंड रितेश कुमार ने राखी की हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि उनकी हालत नाजुक है। उनकी एंजियोग्राफी की तैयारी चल रही है। रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा कि हार्ट अटैक आया था या नहीं। इस खबरों को देखकर अब राखी सावंत के एक्स हसबैंड आदिल खान दुर्रानी का भी रिएक्शन सामने आ गया है।

आदिल खान ने एक वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं- मैंने न्यूज में देखा कि राखी को कोई हार्ट का दिक्कत हो रहा है और उनके सो कॉल्ड हसबैंड कह रहे हैं कि उन्हें कैंसर होने के भी चांस हैं। मैंने एक साल पहले उनके पूरे टेस्ट करवाए थे। मैंने उसकी एक सर्जरी भी करवाई थी। तब वह बिल्कुल फिट थीं। कोई भी प्रॉब्लम नहीं थीं। इसके अलावा आदिल कहते हैं कि कोर्ट की डेट नजदीक आ रही है। अगर वह पब्लिसिटी स्टंट कर रही हैं तो कोर्ट क्या जनता क्या हर एक इंसान आपको देख रहा है। इससे ज्यादा घिनौनी चीज नहीं हो सकती।

आदिल आगे कहते हैं कि अगर आप सच में बीमार हो तो दिल से मैं आपके लिए दुआ करूंगा। मैं एक अच्छा इंसान हूं। मैं किसी का बुरा नहीं चाहता। आपके सरेंडर का डेट मैं कैलेंडर से ज्यादा उंगलियों पर गिन रहा हूं। चार हफ्ते हैं...और अब आकर हॉस्पिटल का नया ट्रिक आ जाता है। पब्लिसिटी स्टंट आ जाता है। या आपको रियल में बीमारी हो गई है। ये चीज मैं नहीं जानता हूं। मैं आपकी रिपोर्ट का इंतजार करूंगा।

इसके अलावा आदिल मीडियो को दिए एक इंटरव्यू में कहते हैं कि अगर उन्हें दिल का दौरा आता तो उनके मुंह पर ऑक्सीजन मास्क होना चाहिए क्योंकि उन्हें इस परेशानी वाले को सांस लेने में दिक्कत होती है राखी के पास वो भी नहीं है। वो सिर्फ ऐसा इसलिए कर रही हैं क्योंकि उसे पुलिस के सामने सरेंडर करना होगा। ये केवल जेल ना जाने से बचने का नाटक है।

आपको बता दें कि आदिल ने राखी के खिलाफ प्रौद्योगिकी अधिनियम धारा 67 (ए) इसके अलावा मानहानि और अपराधिक इरादे में संलिप्तता से संबंधित धारा 500, 504 और 34 के तहत अपराध दर्ज करवाया है। आदिल ने राखी पर उनके प्राइवेट वीडियो भी लीक करने का आरोप लगाया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X