तो क्या Rakhi Sawant जाने वाली हैं सलाखों के पीछे? एक्स पति आदिल ने बताया कि वो भारत से भाग गई हैं और...

Rakhi Sawant Arrest Case: राखी सावंत के पूर्व पति आदिल खान दुर्रानी ने दावा किया है कि एक्ट्रेस को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जी हां, हाल ही में राखी सावंत से अलग होकर टीवी एक्ट्रेस सोमी खान से निकाह करने वाले आदिल खान ने एक बार फिर बड़ा दावा किया है।
आदिल खान का कहना है कि राखी "फरार" हैं और पिछले चार महीनों से दुबई में है। हाल ही में एक इंटरव्यू में आदिल ने बताया कि उन्होंने राखी के खिलाफ कई FIR दर्ज करवाई हैं और दावा किया है कि जब भी वह भारत लौटेगीं तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने तर्क दिया कि भले ही राखी जमानत पाने के लिए बहुत कोशिश कर रही हैं, लेकिन वह अभी तक जमानत हासिल नहीं कर पाई है।
आदिल ने बताया- 'बहुत सारी FIR दर्ज करवाई हैं मैंने राखी के खिलाफ। वो दुबई में क्यों है, तुम्हें पता है? क्योंकि उसके ऊपर जो हमने केस किया है उसकी वजह से उसको जमानत नहीं मिल रही है। वह पिछले साढ़े चार महीने से भारत से फरार है। इसलिए वो दुबई में है।'
आदिल ने आगे कहा- 'अगर वह भारत आती हैं, तो अगले 2 घंटों में सलाखों के पीछे होगी। मजिस्ट्रेट के रूप में उन्हें जमानत नहीं मिल पा रही है, 67A का एफआईआर जो हमने किया है मजिस्ट्रेट, सेशन और हाई कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में जमानत के लिए आवेदन भी किया है लेकिन अभी तक उनकी अर्जी दाखिल नहीं हुई है।'
आदिल खान दुर्रानी तब से सुर्खियां बटोर रहे हैं जब उन्होंने सोमी खान के साथ अपनी दूसरी शादी का ऐलान किया है। दोनों ने 7 मार्च 2024 को शादी कर ली। सोमी खान अपनी बहन सबा खान के साथ बिग बॉस 12 का हिस्सा थीं।
बता दें, आदिल की पहले राखी सावंत से शादी हुई थी, लेकिन पिछले साल राखी ने उन पर कई आरोप लगाए और उन पर एक्स्ट्रामेरिटल रिलेशनशिप में शामिल होने का आरोप लगाया, जिसके बाद वे अलग हो गए। इसके बाद आदिल को राखी के घर से उठाया गया और 7 फरवरी, 2023 को गिरफ्तार कर लिया गया। पांच महीने जेल में बिताने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।
हाल ही में आदिल ने भी राखी पर निगेटिविटी फैलाने का आरोप लगाया था और उनसे नकारात्मकता न फैलाने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा था- 'वह कोरोनोवायरस की तरह है और दुनिया भाग्यशाली होगी जो उससे बच जाएगी। मैं चाहता हूं कि वह कहीं दूर बस जाए ताकि उनकी गैर मौजूदगी में मुंबई और भारत अधिक शांतिपूर्ण हो सकें।'


Click it and Unblock the Notifications

