जेल से बाहर आए Rakhi Sawant के एक्स हडबैंड Adil Khan, सभी गलत इल्जाम के लिए करेंगे प्रेस कॉन्प्रेंस!

Rakhi Sawant: सोशल मीडिया पर हर वक्त छाई रहने वाली ड्रामा क्वीन राखी सावंत को कौन भूल सकता है। अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशन लाइफ तक लेकर हमेशा ही सुर्खियों बटोरती रहती हैं राखी सावंत। पिछले दिनों राखी सावंत (Rakhi Sawant) अपनी एक्स हडबैंड आदिल खान को लेकर कई तरह के विवादों में नजर आई थी उस वक्त आदिल खान जेल में थे। अब आदिल खान (Adil Khan) जेल से बाहर आ चुके हैं और उन्होंने खुद पर लगे गलत इल्जामों को लेकर पैपराजी ने बात की और कहा है कि वह जल्द ही प्रेस कॉन्प्रेंस करेंगे।
राखी सावंत के पति आदिल खान-
बी टाउन की ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं क्योंकि राखी के एक्स पति आदिल खान जेल से बाहर आ गए हैं। उन्होंने मीडिया के सवालों पर कहा कि अब मै जल्द ही राखी और जो भी लोग उसके साथ थे उन सबकी पोल खोलूंगा।
आदिल खान ने ये भी कहा कि मेरे साथ बहुत गलत हुआ है। मै काफी समय बाद जेल से बाहर आया हूं. आज या कल में मै जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करुंगा और सभी सवालों के जवाब दूंगा। मै अपनी साइड की पूरी स्टोरी लोगों के सामने लाऊंगा।
राखी सावंत ने लगाए थे पति पर आरोप-
जब आदिल खान जेल गए थे तभी राखी सावंत ने ये बताया था कि उन्होंने आदिल खान से 29 मई 2022 को निकाह किया था और तब से आदिल हमेशा उन्हें मारता था। यहां तक कि आदिल ने राखी से डेढ़ करोड़ रुपये भी लिए थे। राखी ने आदिल पर एक्ट्रेस के अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया था।
बता दें कि राखी सांवत ने सोशल मीडिया पर अचानक अपनी शादी के बारे में बताकर सबको हैरान कर दिया था। उस वक्त आदिल और राखी की शादी काफी चर्चा में आ गई थी लेकिन जल्द ही दोनों के रिश्ते में खटास आ गई। शादी के कुछ दिन बाद से ही दोनों में अनबन शुरु हो गई। इसके बाद राखी ने आदिल पर काफी गंभीर आरोप लगाए। राखी ने आदिल खान पर केस भी दर्ज कराया था।


Click it and Unblock the Notifications