मीडिया के सामने मारा था थप्पड़, आज इतना बदल गया है राखी सावंत का एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी
Rakhi Sawant Ex Boyfriend Abhishek Awasthi: राखी सावंत को बॉलीवुड इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन कहा जाता है और आपको बता दें कि वह अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में आती रहती है। उन्होंने दो शादियां की है और दोनों ही असफल साबित हुई। तलाक से पहले वह डांसर और कोरियोग्राफर अभिषेक अवस्थी को डेट कर रही थी। लेकिन अभी के वक्त में अभिषेक अवस्थी काफी ज्यादा बदल चुके हैं।

राखी और अभिषेक की लव स्टोरी
राखी सावंत और अभिषेक अवस्थी की मुलाकात एक डांस रियलिटी शो में हुई। डांस रिहर्सल के दौरान दोनों दोस्त बने और यही दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। राखी और अभिषेक ने 'नच बलिये सीजन 3' में अपना रिश्ता कंफर्म कर दिया था। दोनों इस शो के रनर अप भी रहे थे और लगभग 3 साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया।
राखी ने मारा था अभिषेक को थप्पड़
3 साल की डेटिंग के बाद में रखी और अभिषेक का रिश्ता काफी ज्यादा विवादित बन गया था। दरअसल वैलेंटाइन डे के मौके पर अभिषेक, राखी के घर पर उन्हें मनाने के लिए गए थे। अभिषेक फूल और टेडी बियर लेकर राखी को मनाने के लिए पहुंचे थे तभी राखी ने मीडिया के सामने ही उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था। इसके बाद दोनों अलग हो गए।
अभिषेक अवस्थी का बढ़ा वजन
लेकिन अब इतने साल के बाद अभिषेक एक बार फिर से सुर्खियों में आए हैं और बीती रातों ने मुंबई के एक इवेंट में स्पॉट किया गया। जहां पर अभिषेक को देखने के बाद में काफी लोग हैरान है। दरअसल उनका वजन काफी बढ़ गया है और मुझे देखकर फैंस हैरान है।
अभिषेक का नया लुक देख लोग हैरान
अभिषेक का नया लुक देखने के बाद में एक यूजर लिखता है कि यह तो जेठालाल लग रहा है। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि यह बंदा मुझे बहुत अच्छा लगता था, लेकिन अब यह कैसा हो गया है। काफी लोगों का कहना है कि राखी के बिना यह लोग कुछ भी नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications