सलमान के शो बिग बॅास 13 में राखी सावंत की पति के साथ एंट्री, Video आया सामने !
राखी सावंत बीते कई दिनों से अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। राखी से जब ये पूछा गया कि उनके पति कब मीडिया के सामने आयेंगे। इस पर राखी का कहना था कि उनके पति केवल सलमान खान और करण जौहर के शो में सबके सामने आयेंगे। ऐसा मालूम होता है कि ये अब होने वाला है।
राखी सावंत ने एक वीडियो पोस्ट कर इसका खुलासा किया है कि वह जल्द बिग बॅास 13 में नजर आने वाली हैं। राखी ने बताया कि सभी का बहुत शुक्रिया। मैं अपना छप्पन छुरी सांग सलमान खान के साथ परफॅार्म कर रही हूं। कई सीजन में मैंने सलमान के साथ परफॅार्म किया है। मैंने आज ही सलमान और कलर्स को मैसेज किया है।

वह इससे सहमत हैं। वह अपने वीडियो में आगे बताती हैं कि वह बहुत जल्द रिहर्सल शुरू करेंगी। बिग बॅास ओपनिंग एक्ट में मैं परफॅार्म करूंगी। मैं कल्पना भी नहीं कर सकती हूं। मेरे सांग को अब हिट होने से कोई रोक नहीं सकता है। आपको याद हो तो बता दें कि राखी खुद बिग बॅास की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं।
राखी बिग बॅास के पहले सीजन का हिस्सा बनी थीं। इसके बाद भी वह बीच में गेस्ट के तौर पर शो में एंट्री ले चुकी हैं। वैसे जब भी बिग बॅास के कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट की बात आती है तो इन सब स्टार्स का नाम जरूर सामने आता है। जिन्होंने शो में आकर सलमान खान से पंगा ले लिया था..यहां देखिए..


Click it and Unblock the Notifications