बिग बॉस की नयी पड़ोसन तो बड़ी आइटम है!

राखी सावंत बिग बॉस 6 के मुख्य घर में नहीं बल्कि बिग बॉस के पड़ोसी घर में प्रवेश करेंगी जिसे टिपिकल राजस्थानी रहन सहन के तौर पर बनाया गया है। वहां पर मुख्य घर की तरह सभी सुविधाएं नहीं मौजूद हैं बल्कि सिर्फ जिंदगी की बुनियादी आवश्यकताओं की वस्तुएं दी गयी हैं। इस पड़ोसी घर में सबसे पहले इमाम सिद्धी की एंट्री हुई थी। इमाम के साथ बिग बॉस के घर से निकाल दिये गये कंटस्टेंट दिनेश यादव और आशका भी इस घर में आए।
इमाम को उनके बुरे बर्ताव के कारण बिग बॉस के घर से निकाल दिया गया और अब इमाम की जगह भरने के लिए बिग बॉस आइटम गर्ल राखी सावंत को बुला रहे हैं। राखी सावंत तो बिग बॉस के घर में रहने जा रही हैं लेकिन बिग बॉस शो के एक और स्पेशल मेहमान बनने आ रहे हैं राजीव खंडेलवाल। राजीव अपनी आने वाली फिल्म टेबल नंबर 21 को प्रमोट करने बिग बॉस के शो में आएंगे। फिल्हाल बिग बॉस के दर्शकों के लिए बहुत बड़ी खुशी की बात है कि राखी इस शो में आ रही हैं अब राखी के आने से कुछ तो मज़ा बढ़ेगा बिग बॉस में।


Click it and Unblock the Notifications