एक साथ आ गए राखी सावंत के सभी दुश्मन, पति और पक्की सहेली के बाद इस एक्ट्रेस ने भी मिलाया हाथ

Rakhi Sawant Case Update: राखी सावंत का केस इस वक्त काफी सुर्खियों में है। एक्ट्रेस ने छह महीने पहले फरवरी को अपने पति पर कई इल्जाम लगाते हुए जेल में डलवा दिया था लेकिन अब वो जेल से बाहर आ चुके हैं और अब वो राखी के ऊपर कई तरह के आरोप लगा रहे हैं।
राखी सावंत और आदिल के कई वीडियोज सामने आ चुके हैं। इन सब विवादों के बीच राखी की बेस्ट फ्रेंड रह चुकीं राजश्री जो परछाई की तरह राखी के साथ दिखाई देती थी उन्होंने भी राखी से दुश्मनी मोल ले ली है। राखी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए राजश्री ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
राजश्री ने राखी पर ना सिर्फ पैसे लेने बल्कि खाना, पेट्रोल, गाड़ी, जूता-चप्पल तक लेने के आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही राजश्री ने ये भी बताया कि कैसे राखी उनकी हर छोटी बड़ी चीज पर नजर रखती थी और उनसे ले लेती थीं। राजश्री का नेल आर्ट स्टूडियो है और उन्होने बताया कि राखी का कहना है कि अगर उन्होंने राखी के खिलाफ मुंह खोला तो वो कहेंगी कि नेल आर्ट स्टूडियो में प्रॉस्टिट्यूशन का काम होता है।
अब हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें राखी सावंत के पति आदिल खान, उनकी दोस्त राजश्री और इन दोनों को जॉइन किया है शर्लिन चोपड़ा ने। इस वीडियो में शर्लिन चोपड़ा राखी सावंत का मजाक उड़ाती नजर आ रही हैं। वो इस वीडियो में अजीब हरकतें करती हुई नजर आ रही हैं और कहती हैं कि अगली बार जब राखी सावंत ड्रामा कर तो उससे कहना कि उससे ज्यादा ड्रामा शर्लिन चोपड़ा करती है।
आदिल ने भी राखी सावंत के बारे में बात करते हुए कहा था कि राखी ने उन्होंने फंसाया है। आदिल राखी से इस कदर खट्टे हो चुके हैं कि उन्होंने कहा, "ये राखी जैसे औरतों से बात करना भी बेहद डेंजरस होता है।" आदिल ने ये भी बताया कि राखी ने उन्होंने एक टेबलेट दी थी जिससे उन्हें नशा हो गया था। इतना ही नहीं आदिल ने बताया कि जब राखी मुंबई में थीं वो मैसूर में थे तो राखी ने वीडियो कॉल पर उनका एक न्यूड वीडियो शूट भी किया था।


Click it and Unblock the Notifications