आदिल खान ने की मारपीट, राखी सावंत के एक्स पति रितेश का लव जिहाद पर बड़ा खुलासा

Rakhi Sawant-Adil Khan:राखी सावंत और उनके पति आदिल खान के बीच का मामला पुलिस स्टेशन पहुंच गया है। राखी सावंत के परिवार ने यह आरोप लगाया है कि आदिल ने उनकी बहन के साथ हाथापाई की है। खुद राखी भी मीडिया के सामने अपना दर्द बयान करते हुए बेहोश होकर गिर पड़ी थीं। इस पूरे मामले में राखी सावंत के पति आदिल संग चल रहे विवाद के बाद उनके पूर्व पति रितेश का बयान सामने आया है।
राखी के पति रितेश ने लाइव वीडियो में बताया है कि राखी ने मुझे तीन महीने पहले आदिल के बारे में बताया। राखी ने बिना कुछ बोले मुझे छोड़ दिया था। रितेश ने कहा है कि वह हमेशा राखी का साथ देंगे। रितेश ने आगे कहा कि राखी की सच्चाई उनकी आंखों में देखी जा सकती है। रहा सवाल आदिल का तो इसका फैसला कोर्ट करेगी। वह आगे कहते हैं कि राखी कभी भी झूठ नहीं बोलती है।
मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि राखी को दिल टूटने का गम पता चल रहा होगा। राखी जिस दर्द में है उस दर्द में मैं भी हूं। मैं भी परेशान रहा हूं। मैंने दो बार दिल लगाया है और दोनों बार मुझे धोखा मिला है। रितेश ने आगे कहा कि मेरे पास एमबीए, एमटेक और एलएलबी की डिग्री है। मैं एक सेल्फ मेड इंसान हूं। मुझे किसी भी चीज की कमी नहीं है। रितेश ने बताया कि मेरे साथ धोखा हुआ है। और लोगों ने मुझे ही गलत मान लिया।
मैं तुम्हारे साथ हूं राखी। रितेश ने अंत में कहा कि यह उन लड़कियों के लिए सबक है जो लव जिहाद के चक्कर में फंसी हैं। राखी मैं हमेशा आपके साथ खड़ा रहूंगा। बता दें कि राखी सावंत ने अपने पति आदिल दुर्रानी खान के खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करावाया। पुलिस ने घरेलू हिंसा के मामले में आदिल खान पर केस दर्ज किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications
