Rakhi Sawant को ड्राइवर ने लगया तगड़ा चूना, पैसे, सोने का फोन और मर्सिडीज कार लेकर हुआ रफूचक्कर

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant Video: मनोरंजन जगत का एक नामी नाम राखी सावंत आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनके वीडियोज वायरल होते ही रहते हैं और एक बार फिर से राखी सावंत चर्चा में आ गई हैं लेकिन अपनी अटपटी हरकतों की वजह से नहीं बल्कि उनके साथ हुई घटना की वजह से।

राखी के घर चोरी

राखी सावंत का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है और वो इस वीडियो में उनके साथ घटी घटना के बारे में बता रही हैं। राखी ने बताया कि कैसे उनके ड्राइवर ने उन्हें धोखा दे दिया है। जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो कहती हुई नजर आ रही हैं कि मेरा ड्राइवर पप्पू यादव उत्तर प्रदेश से, कल पूरा पैसा चोरी किया... BMW कार की चाभी... गोल्ड का फोन और मेरी मर्सिडीज कार लेकर फरार हो गया।

ड्राइवर ने ठगा

राखी सावंत इस वीडियो में आगे कहती हैं कि मैंने उसका आधार कार्ड नहीं लिया था। गरीब... गरीब बोलकर, उस पर विश्वास किया मैंने और गरीब ने डस लिया मुझे। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग राखी सावंत को सांत्वना दे रहे हैं। इस वीडियो में राखी काफी दुखी नजर आ रही हैं और वो ऑटो में दिख रही हैं।

राखी ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत अग्निचक्कर से की। उन्होंने अपने शुरूआती करियर में कई लो बजट फिल्मों में छोटे-मोटे रोल और डांस किया। साल 2003 में राखी ने फिल्म 'चुरा लिया है तुमने' में एक आइटम सांग किया। सावंत बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में छोटे-छोटे करते हुए नजर आ चुकी है। लेकिन उन्हें अभी तक कोई भी फिल्म बतौर अभिनेत्री नहीं मिली। साल 2005 में वह एक वीडियो एल्बम 'परदेसिया' में भी नजर आ चुकी हैं।

राखी सावंत एक इंडियन डांसर, हिन्दी फिल्म व टेलिविजन एक्ट्रेस, मॉडल और टेलिविज़न शो मेज़बान हैं। राखी सावंत हिंदी सिनेमा में अपने विवादास्पद बयानों के कारण अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। साल 2014 में राखी ने अपनी एक स्वतंत्र राजनीति पार्टी राष्ट्रीय आम पार्टी बनाई। इसी पार्टी के लिए उन्होंने 2014 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। हालांकि इलेक्शन के बाद उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया को ज्वाइन कर लिया था।

More from Filmibeat

Read more about: rakhi sawant
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X