राखी सावंत का धमाल, बीच सड़क पर फ्री में बांटा कॅान्डम, Video में बोलीं- या हबीबी, लेजा कभी भी

By Filmibeat Desk

बिग बॅास 14 के घर से बाहर निकलने के बाद राखी सावंत इन दिनों रास्ते पर मीडिया और लोगों का एंटरटेनमेंट करती हुई नजर आती हैं। कोरोना काल में राखी सावंत जब भी घर से निकलती हैं तो कैमरा उनके लिए रास्ते पर तैयार रहता है। इस बार राखी सावंत पैपराजी के सामने बीच सड़क पर लोगों के बीच कॅान्डम का प्रमोशन करते हुए दिखाई दीं।

प्रमोशन के दौरान राखी सावंत ने कुछ लोगों को मुफ्त में ये कॅान्डम बांट भी दी। राखी सावंत ने इस दौरान अपने फनी अंदाज में लोगों का इस तरह का एंटरटेनमेंट किया कि आप भी ये वीडियो देखकर खुद की हंसी रोक नहीं पायेंगे और राखी सावंत के इस अंदाज पर पूरी तरह से फिदा हो जायेंगे। राखी सावंत के इस वीडियो में आप देखेंगे कि राखी सावंत ने अपने हाथ में कॅान्डम का पैकेट पकड़ रखा है।

Rakhi Sawant

रेड कलर के जिम वाले कपड़े में राखी इसे दिखाते हुए कहती हैं कि ये दुबई का माल है क्या? ओह मैं इंटरनेशनल मॅाडल बन गई हूं। पैकेट को पढ़ते हुए राखी कहती हैं कि इस पर लिखा है हबीबी हबीबी, लेजा कभी भी..वहां मौजूद पैपराजी इस पर हंसने लगते हैं। राखी इस पैकेट को लोगों को देते हुए कहती हैं कि ये सबके लिए है। जिनकी वाइफ हैं। जिनकी गर्लफ्रेंड हैं। पड़ोसियों की बीवियों पर इसका इस्तेमाल नहीं करना। नहीं तो उनका तलाक हो जाएगा।

राखी इस बीच खुद की सफाई देना भी नहीं भूलती हैं। वो कहती हैं कि मैं समाजसेवा कर रही हूं। मैं चाहती हूं कि मुझे परफ्यूम का एड मिले। साबुन या फिर साड़ी का एड मिले। लेकिन मुझे लगता है कि मेरे नसीब में इसी का एड लिखा हुआ है। मैं तो एक मॅाडल हूं। देश की साधारण सी नागरिक। मुझे जैसी एड मिलती है मैं वैसा करती हूं।

इस बीच राखी से भीड़ में एक शख्स सवाल पूछता है कि इसका इस्तेमाल कैसे करना है? राखी इस भद्दा सवाल का सादगी से जवाब देते हुए कहती हैं कि मुझे क्या पता, मैं कौन सा लड़का हूं। मेरी जिंदगी में न कोई ब्वॅायफ्रेंड है ना कोई दूसरा। मैं तो मॅाडल हूं दोस्तों। राखी के इस वीडियो पर फैंस उनकी तारीफ कर रहे है। इस वीडियो को पैपराजी पेज वूम्पला ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X