PM नरेंद्र मोदी से देश की ड्रामा क्वीन की डिमांड, बताया अमेरिका से साथ में क्या लेकर आएं? VIDEO
ड्रामा क्वीन के नाम से इंडस्ट्री में मशहूर राखी सावंत जब भी कुछ बोलती हैं, वो बयान जरूर चर्चा में आता है। कभी कभी उनका क्यूट अंदाज भी लोगों को देखने को मिलता है। इस बार राखी सावंत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डिमांड कर दी है।
दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अमेरिकी दौरे पर हैं। वह तीन दिवसीय अमेरिका दौरे में जहां उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात की व सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान देश की ड्रामा क्वीन की पीएम मोदी से डिमांड है कि वह उनके लिए यूएसए से कुछ लेकर आएं।

दरअसल पैपराजी से हालिया मुलाकात में राखी सांवत ने क्यूट बाते कीं। मीडिया ने राखी सावंत से पूछा कि पीएम मोदी अमेरिकी दौरे पर हैं और आप इस पर क्या कहना चाहती हैं। इस पर राखी सावंत ने कहा कि जी हां, मोदी जी वॉशिंगटन गए हैं मेरा उनसे यही कहना है कि वह वहां रहने वाले भारतीयों को प्यार दें।
साथ ही राखी सावंत ने एक डिमांड भी रखी। उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि पीएम मोदी उनके लिए वहां से कुछ शॉपिंग करके लाए। इतना ही नहीं राखी ने कहा कि अमेरिकी डॉलर की भी उनकी चाहत है। इसी डिमांड को वह मीडिया के सामने रखती नजर आई।
फिलहाल राखी सावंत का ये क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह क्यूट डिमांड करती दिख रही हैं। राखी सावंत अक्सर इस तरह के बयान के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











