राखी सावंत ने पति आदिल दुर्रानी से क्यों मांग लिए करोड़ों रुपए? सच्चाई जानकर हिल जाएंगे आप!

राखी सावंत का उनके पति के साथ जिस तरह से विवाद चल रहा है वो किसी से छिपा नहीं हैं और लगातार मीडिया में वो सुर्खियों में हैं। राखी सावंत लगातार उनपर कई तरह के आरोप लगा रहीं हैं, हालांकि कभी कभी वो कहती हैं कि वो अपने पति को नहीं खोना चाहती हैं। लेकिन अब उन्होने एक ऐसा वीडियो को अपलोड किया है जो कि खबरों का हिस्सा है। दरअसल राखी सावंत ने इस वीडियो में अपने पति आदिल दुर्रानी से 1.50 करोड़ रुपये वापस लेने की बात कर रहीं हैं।
जी हां, इस वीडियो के मुताबिक राखी सावंत ने आदिल को 1.50 करोड़ रुपए दिए थे जो कि अब वो वापस मांग रहीं हैं। इस वीडियो में आदिल की शक्ल नजर आ रही है जबकि राखी सावंत की आवाज सुनी जा सकती है।
बता दें कि अभिनेत्री के इस वीडियो से साफ पता चल रहा है कि आदिल ने कबूल किया कि उन्होंने उनसे पैसे लिए हैं। राखी सावंत ने उनसे पूछा, "आप 1.50 करोड़ रुपये कब वापस कर रहे हैं, जो आपने मुझसे लिए थे?

पैसे इनवेस्ट किए हैं
आदिल ने जवाब दिया कि उन्होंने पैसे इनवेस्ट किए हैं और 'चार महीने के भीतर प्रॉफिट के साथ' वापस आ जाएंगे। इसपर राखी ने कहा कि, प्रॉफिट नहीं चाहिए बस पैसे वापस कर दो।

मेरी मेहनत की कमाई है
इसके अलावा राखी ने रोते हुए कहा कि, "मेरी मेहनत की कमाई है, ऐसी वैसी कमाई नहीं है। मैंने अपनी जेवर बेच के दिए हैं।' इसके बाद ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैँ।

मामला वक्त कोर्ट में है
अब देखना ये है कि आदिल और राखी के रिश्ते को लेकर क्या होता है क्योंकि उनका पूरा मामला इस वक्त कोर्ट में है और पुलिस लगातार नजर रख रही है।

उनके कई वीडियो सामने आए हैं
राखी सावंत ने कई आरोप लगाए हैं लेकिन उन्होने कहा था कि वो लव जिहाद का आरोप नहीं लगा रहीं हैं, वो मुस्लिम धर्म अपना चुकी हैं। उनके कई वीडियो सामने आए हैं।


Click it and Unblock the Notifications