Rakhi Sawant Video: इस हसीना के साथ डांस करते-करते राखी सावंत करने लगीं ऐसी हरकत, बोली- भाभी...

Rakhi Sawant, Iulia vantur

Rakhi Sawant Iulia Video: Video: बिग बॅास फेम राखी सावंत जहां होती हैं वहां पर हंगामा जरूर होता है। राखी सावंत इन दिनों दुबई में हैं। राखी ने अपना लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है जिसका सीधा कनेक्शन सलमान खान से होता है। इसकी वजह हैं एक्ट्रेस यूलिया वंतूर। चर्चा है कि सलमान खान बीते 2 साल से अधिक यूलिया वंतूर को डेट कर रहे है।हालांकि उन्होंने कभी इसे लेकर कोई घोषणा नहीं की। लेकिन जब भी यूलिया का जिक्र होता है तो उन्हें सलमान खान की गर्लफ्रेंड की तरह जोड़ा जाता है। ठीक ऐसा राखी सावंत ने भी किया है। राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जहां पर वह सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के साथ डांस करती हुई दिख रही हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में राखी सावंत ने अपना ही सांग परदेसिया ये सच है पिया प्ले किया है।

सलमान खान को भी टैग करते हुए यूलिया को बोला,भाभी

सलमान खान को भी टैग करते हुए यूलिया को बोला,भाभी

राखी ने इस वीडियो में लाल रंग की ड्रेस पहन रखी है। यूलिया ने ब्लैक शिमरी ड्रेस में खुद को स्टाइल किया है। राखी सावंत ने इस वीडियो में सलमान खान को भी टैग करते हुए यूलिया को लिए बताया है मेरी भाभी। राखी के इस वीडियो पर कई फैंस ने रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा है कि पहले भाई जान से तो पूछ लो ..इन्हें ही अपनी भाभी बनाना है या फिर कोई और आएगी।

राखी सावंत आज अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं

राखी सावंत आज अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं

वैसे आपको बता दें कि एंटरटेनमेंट की क्वीन राखी सावंत आज अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। राखी सावंत ने अपने करियर के सफर में कई सारी कंट्रोवर्सी भी देखी है। सलमान खान के साथ राखी का स्पेशल रिश्ता है। बिग बॅास के एक सीजन के दौरान राखी की मां के गंभीर बीमारी का इलाज का खर्च सलमान खान ने उठाया था।

राखी की सलमान ने कई बार की मदद

राखी की सलमान ने कई बार की मदद

सलमान खान कई दफा राखी को उनके करियर के लिए भी गाइड करते हुए दिखाई दिए हैं। बिग बॅास 15 के दौरान राखी के पति की भी सलमान ने नेशनल टीवी पर क्लास लगा दी थी। राखी भी सलमान के लिए अपनी वफादारी कई बार दिखा चुकी हैं।

सलमान का सुल्तान कंट्रोवर्सी के दौरान दिया साथ

सलमान का सुल्तान कंट्रोवर्सी के दौरान दिया साथ

सुल्तान के प्रमोशन के दौरान सलमान ने यह कहा था कि मैदान से आते हुए मुझे रेप्ड वुमन जैसा महसूस होता था। इस पर राखी ने यह कहा था कि यह सलमान ने नहीं बोला है। किसी ने उनकी आवाज निकाली है। हाल ही में सलमान के शो बिग बॅास 16 और साजिद खान को लेकर जो विवाद जारी है, उस पर भी राखी ने सलमान को अपना सपोर्ट दिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X