Video रोकर राखी सावंत का Bigg Boss पर आरोप- मुझे टिश्यू पेपर बनाया, देवोलीना की गंभीर सर्जरी

बिग बॅास 15 अपने अंत की तरफ है इससे पहले शो के दो बड़े चेहरे राखी सावंत और देवोलीना भट्टाचार्जी शो से बाहर हो गए। शो से बाहर आने के बाद देवोलीना भट्टाचार्जी और राखी सावंत मे चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक तरफ जहां राखी सावंत ने मीडिया से बातचीत में यह कहा है कि उन्हें टिशू पेपर की तरह शो में इस्तेमाल किया गया।

वहीं देवोलीना ने बताया कि शो में उन्हें जो चोट लगी है उसके कारण अब उनकी सर्जरी हो रही है।बिग बॅास से बाहर आने के बाद देवोलीना ने इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन के दौरान कहा कि पोल टास्क के दौरान लगातार खड़े रहने के कारण वह गंभीर तौर पर घायल हो गई हैं।

Rakhi sawant, Bigg boss 15, Devoleena bhattacharjee

उनका जख्म इतना गहरा हो गया है कि अब उनकी सर्जरी करानी होगी। देवोलीना ने बोला कि देवोलीना ने कहा कि 19 घंटे खड़े रहने के दौरान मुझे पता चला कि गिरने के कारण मुझे गंभीर चोट आई है। शुक्रवार को मेरी सर्जरी है।देवोलीना ने कहा कि यह एक नर्व डीकम्प्रेशन सर्जरी होगी।जो कि काफी गंभीर है।

देवोलीना ने बताया दर्द

देवोलीना ने बताया दर्द

देवोलीना अपने दर्द को बताते हुए वीडियो में रोने भी लगीं। दूसरी तरफ शो में जनता के वोट से बाहर हुईं राखी सावंत ने भी रोकर अपना दर्द बताया। राखी सावंत को बिग बॅास के घर से बाहर आने का बेहद दुख है। वह इसका जिक्र करते हुए रोने लगीं। देवोलीना ने कहा कि वह इस मुश्किल से भी बाहर आ जायेंगी।

राखी सावंत बोलीं-मैं कोई टिशू पेपर नहीं

राखी सावंत बोलीं-मैं कोई टिशू पेपर नहीं

राखी सावंत ने बोला कि मैं टिशू पेपर थोड़ी हूं। आप जब भी मुझे बुलाएंगे तो टिशू पेपर की तरह इस्तेमाल कर के फेंक देंगे। मैं कोई टिशू पेपर नहीं हूं। राखी सावंत ने आगे कहा कि जब तक संतरे में जूस था तब तक आपने इस्तेमाल करो, बाद में संतरे के छिलके की तरह फेंक दो। राखी सावंत का यह वीडियो विरल भयाानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है।

मैं एक जीती जागती इंसान- राखी सावंत

मैं एक जीती जागती इंसान- राखी सावंत

रोते हुए राखी सावंत ने अपना दर्द बयान किया और कहा कि मैं एक जीती जागती इंसान हूं। मैं वो नहीं हूं जिसका इस्तेमाल एंटरटेनमेंट के लिए किया जाए। मैं कोई संतरा, नींबू या टिशू पेपर नहीं हूं। जिसे आपने एंटरटेनमेंट के लिए इस्तेमाल किया। जब फिनाले का समय आया तो आप किसी और को लेकर जा रहे हैं।

राखी सावंत शो के बाद पति रितेश के साथ

राखी सावंत शो के बाद पति रितेश के साथ

आई लव यू बिग बॅास लेकिन आप यह भी जानते हैं कि मैं ट्रॉफी की हकदार थी और जीतना डिजर्व करती थी। आपको बता दें कि शो से बाहर आने के बाद राखी सावंत अपने पति रितेश के साथ भी डेट पर गईं। जहां दोनों ने कैमरे के सामने एक दूसरे के साथ मस्ती भी की और पोज भी दिए। शो से बाहर होने से पहले राखी के साथ बुरे तरीके से बात करते के लिए रितेश की सलमान खान ने काफी क्लास लगाई थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X