राखी सावंत ने पति आदिल खान पर लगाया रेप का आरोप, कहा- मेरे घर में उसने लड़की और लड़के के साथ...

Rakhi Sawant On Adil Khan: राखी सावंत के पति आदिल खान के जेल से बाहर आने के बाद अब वो खुलासे पर खुलासे करते जा रहे हैं। बीते दिन उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और उसमें उन्होंने कई सनसनीखेज बातें बताई और राखी को राक्षस तक कह डाला।
आदिल खान के बाद अब पलटवार करने की बारी राखी की थी। लिहाजा, उन्होंने भी आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और मीडिया को बताया कि कैसे आदिल खान ने उन्हें धोखा दिया है। राखी ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उन्होंने आदिल की ईरानी गर्लफ्रेंड को कोई पैसे नहीं दिए हैं।
आदिल की कथित गर्लफ्रेंड के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि आदिल ने उस लड़की का पांच साल तक रेप किया और शादी मुझसे कर ली। उसने अपनी उस गर्लफ्रेंड को कहा कि मैं उसकी सिर्फ दोस्त हूं।
इसके अलावा राखी सावंत कहती हैं कि उन्होंने देखा था कि उनके ही घर में दूसरी लड़कियों के साथ सेक्स कर रहे हैं... लड़कों के साथ भी... मुझे मारने की कोशिश की... दुबई में भी और यहां पर भी लेकिन मैं खामोश रही।
इससे पहले भी राखी सावंत ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो अपनी डॉक्टर से बात करती नजर आ रही हैं। उन्होंने इस वीडियो में कहा है कि थोड़े समय पहले उनके यूटरस का ऑपरेशन हुआ था। आदिल के साथ शादी होने के बाद मुझे बच्चा करना था। लेकिन अगर मैंने वक्त से पहले बच्चा किया होता तो मेरी यूटरस में फाइब्रोइड नहीं हो जाता।
राखी सावंत आगे बताती हैं कि वो अपनी डॉक्टर वीना शिंदे के पास आई हैं, जिन्होंने उनका फाइब्रोइड का ऑपरेशन किया है। राखी अपना कैमरा डॉक्टर की तरफ घुमाती हैं और डॉक्टर कहती हैं कि राखी मां बन सकती हैं, राखी का यूटरस सही है, यूटरस में फाइब्रोइड थे... जो सारे निकाल दिए गए हैं और अब उनका पीरियड बराबर आता है। ना उनको दर्द होता है... ना उनको तकलीफ होती है...और वो मां बन सकती हैं। इसके बाद राखी कहती है कि आदिल ने कहा है कि आपने मेरा यूटरस यानी गर्भाशय निकाल दिया है तो इस पर डॉक्टर कहती हैं कि नहीं यूटरस निकाला नहीं है... सिर्फ फाइब्रोइड निकाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











