राखी सावंत ने दुबई में मनाया अपना 46वां जन्मदिन, बर्थडे मनाने पहुंचे बिग बॉस के शिव ठाकरे, वायरल हो रहा VIDEO

Rakhi sawant celebrate her 46th birthday in Dubai: राखी सावंत ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर कई वीडियोज़ शेयर किए हैं। इन वीडियोज में देखा जा सकता है कि राखी सावंत अपना 46वां जन्मदिन मनाती नजर आ रही हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर शिव ठाकरे भी शामिल हुए हैं।
धूमधाम से 46वां जन्मदिन मना रही हैं राखी सावंत
ड्रामा क्वीन और एंटरटेनमेंट क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत इन दिनों देश से दूर हैं। राखी लंबे समय से दुबई में रह रही हैं। वहीं से वह अपने वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर कर लाइमलाइट बटोरती हैं। बता दें कि 25 नवंबर को उनका जन्मदिन होता है। इस बार राखी सावंत अपना 46वां जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से दुबई में मना रही हैं। अपने 46वें जन्मदिन की खुशी में राखी सावंत ने दुबई में एक शानदार पार्टी का आयोजन किया है। इस पार्टी में तमाम सितारे भी देखने को मिल रहे हैं।
पार्टी में पहुंचे शिव ठाकरे
न्यूड कलर की शिमरी ड्रेस पहने राखी सावंत अपने बर्थडे को लेकर बेहद ही एक्साइटेड नजर आ रही हैं। बता दें कि उनके जन्मदिन को मनाने के लिए शिव ठाकरे और विशाल कोटियन भी पार्टी में शामिल होते और एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।
कोर्ट से मिला है सरेंडर करने का समन
आपको बता दें कि राखी अपने देश लंबे समय से नहीं लौट पाई हैं क्योंकि कोर्ट ने उन्हें सरेंडर करने के लिए समन भेजा हुआ है और इसी गिरफ्तारी के डर से वह भारत नहीं आ रही हैं। राखी सावंत का कहना है कि वह ना तो सलमान खान से किसी तरह की मदद मांगेंगी और न ही वह शाह रुख खान से मदद की गुहार लगाएंगी। उन्हें भारतीय कानून पर विश्वास है। जल्द ही कोई ना कोई रास्ता निकलेगा।


Click it and Unblock the Notifications