..................... राखी सावंत पर रूबीना ने डाला बालटी पर पानी, पूरे सीज़न के लिए नॉमिनेटRakhi Sawant calls Abhinav Tharki, Rubina nominated for whole season - Hindi Filmibeat

बिग बॉस 14: रूबीना ने राखी पर डाला बालटी भर पानी, पूरे सीज़न के लिए नॉमिनेट, ये है कारण

बिग बॉस के ताज़ा एपिसोड में आप देखेंगे कि रूबीना दिलैक आखिरकार, राखी सावंत पर अपना गुस्सा निकालेंगी और उन पर बालटी पर पानी उड़ेल देंगी। खबर है कि इसके बाद सज़ा के तौर पर रूबीना दिलैक को बिग बॉस ने पूरे सीज़न के लिए नॉमिनेट कर दिया है।

यानि कि अब रूबीना दिलैक टिकट टू फिनाले टास्क का हिस्सा भी नहीं बन पाएंगी। सारा झगड़ा शुरू हुआ राखी सावंत के हर बार की तरह टास्क को ज़्यादा सीरियसली लेने के दौरान।

rakhi-sawant-calls-abhinav-tharki-rubina-nominated-till-season-end-splashes-bucket-of-water-on-rakhi

इस बार बिग बॉस ने घर को शेयर मार्केट बना दिया है और हर कोई अपने अपने हिस्से के शेयर बढ़ाने में जुट गया है। बस टास्क के जोश में राखी ने अभिनव को कुछ ऐसा कहा जो सबको नागवार गुज़रा।

अभिनव को कहा ठरकी

अभिनव को कहा ठरकी

राखी सावंत ने टास्क के दौरान, अभिनव को किसी बात पर ठरकी कहा। अब राखी ने ये बात कितने मज़ाक में कही और कितनी गंभीरता से पता नहीं लेकिन अभिनव ने उनकी बात को काफी गंभीरता से लिया जिसके बाद किसी को टास्क करने का मूड ही नहीं रहा और कार्य रद्द हो गया।

बालटी भर पानी

बालटी भर पानी

राखी को सीमा पार करते देख, रूबीना ने भी अपना आपा खोया। वो बाथरूम से बालटी भर पानी लेकर आईं और उन्होंने राखी पर डाल दिया। इसके बाद बिग बॉस ने सज़ा के तौर पर रूबीना को पूरे सीज़न के लिए नॉमिनेट कर दिया।

फैन्स ने कहा गलत हुआ

फैन्स ने कहा गलत हुआ

हालांकि फैन्स का मानना है कि रूबीना को पूरे सीज़न के लिए नॉमिनेट करना गलत है। क्योंकि इससे एक ही दिन पहले, गुस्से में देवोलीना ने अर्शी की तरफ करछी फेंकी जो जाकर अभिनव को लगी लेकिन इस बात पर बिग बॉस ने कोई तवज्जो नहीं दी।

हमेशा लांघती हैं सीमा

हमेशा लांघती हैं सीमा

गौरतलब है कि राखी सावंत जब से घर में आई हैं तब से उन्होंने अभिनव के प्रति अपने लगाव को अपना इंटरटेनमेंट एंगल बनाकर परोसा है। हर बार वो सीमा लांघती आईं लेकिन रूबीना और अभिनव राखी को नज़र अंदाज़ करते गए।

पार कर दी हद

पार कर दी हद

पिछले टास्क में भी राखी सावंत ने अभिनव के कपड़े छूकर उन्हें असहज महसूस कराने की कोशिश की और उनकी पत्नी रूबीना ने इस बात पर राखी को उनकी हद और सीमा दोनों याद दिलाई।

सलमान ने नहीं दिया साथ

सलमान ने नहीं दिया साथ

हालांकि रूबीना का राखी को हद याद दिलाना सलमान खान को Over reaction लगा। उनका कहना था कि राखी केवल इंटरटेनमेंट के लिए ऐसा करती हैं और इसका सबसे ज़्यादा फायदा अभिनव को ही होता है।

भर भर कर मिला साथ

भर भर कर मिला साथ

इसके बाद सोशल मीडिया पर बिग बॉस फैन्स ने सलमान खान की भर भरकर आलोचना की और रूबीना का साथ दिया। सबने एकमत होकर कहा कि किसी को भी शारीरिक रूप से असहज महसूस करवाना इंटरटेनमेंट नहीं हो सकता है।

नहीं मिलेगा टिकट टू फिनाले

नहीं मिलेगा टिकट टू फिनाले

हालांकि रूबीना को अब टिकट टू फिनाले जीतने का मौका नहीं मिलेगा लेकिन फैन्स फिर भी खुश हैं क्योंकि वैसे भी पूरा घर नॉमिनेट हो चुका है। ऐसे में फिनाले को केवल एक ही हफ्ता बचता है।

बेहद पसंद किए गए किरदार

बेहद पसंद किए गए किरदार

गौरतलब है कि बिग बॉस के इस सीज़न में राखी सावंत, अभिनव शुक्ला और रूबीना दिलैक तीनों ही बेहद पसंद किए गए किरदार हैं और माना जा रहा है कि तीनों ही फाइनल में अपनी जगह बनाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X