नमाज पढ़ती राखी सावंत का वीडियो वायरल, लोग बोले- बहन पैंट नीचे करो प्लीज... ऐसे नमाज नहीं पढ़ी जाती

Rakhi Sawant Namaaz Video: एक्ट्रेस राखी सावंत पिछले दिनों अपने शौहर आदिल खान दुर्रानी के साथ बिगड़ते रिश्तों को लेकर काफी लाइमलाइट में आ गई थीं। राखी सावंत और आदिल का रिश्ता जहां अभी भी बुरे दौर से गुजर रहा है तो वहीं आदिल को पाने के लिए राखी ने अपना धर्म बदलकर इस्लाम कर कुबूल कर लिया था और फामिता दुर्रानी बन गई थीं। अभी भी राखी इस्लाम को पूरी तरह से निभा रही हैं। एक्ट्रेस ने अपना नमाज अदा करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस वीडियो के कारण उन्हे काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा रहा है।
लेटेस्ट वीडियो में भी वह बढ़िया से हिजाब पहने नमाज अदा कर रही हैं। राखी का ये क्लिप मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जहां राखी के फैंस उनके इस वीडियो को काफी लाइक कर रहे हैं तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स राखी को ट्रेल करते हुए उन्हे पूरा बदन कवर करके नमाज पढ़ने की हिदायत दे रहे हैं।
कमेंट सेक्शन पर नजर डाले तो एक यूजर ने लिखा, 'राखी बहन पैंच नीचे करो प्लीज इतना ऊपर पहन के नमाज नहीं होती।' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'नमजा पढ़ ही रही तो पूरा बदन कवर करके पढ़लो।' इसके साथ ही एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'राखी आप नमाज पढ़ रही हो अच्छी बात है पर नमैज में कपड़े पूरे होने चाहिए आपका ट्राउजर भी बहुत शॉर्ट है। ऐसे नमाज नहीं होगी।' ऐसे एक नसीहद देने वाले यूजर ने लिखा, 'ये नमाज नहीं है ऐसी नमाज अल्लाह के पास तक नहीं जाती अच्छा होगा आप पहले नमाज पढ़ना सीखें।'
राखी का ये वीडियो ऐसे की कमेंट से पटा दिखाई दे रहा है। बता दें कि रमजान शुरू होते ही राखी के काफी सारे वीडियो सामने आए जिनमें वो इफ्तारी और इबादत करती दिखाई दे रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications