राखी सावंत ने बिग बॉस 15 के बाद पति रितेश सिंह को छोड़ा, कहा - वैलेंटाइन के पहले दिल टूट चुका है

बिग बॉस 15 में राखी सावंत ने इस साल धमाका कर दिया अपने पति को दुनिया के सामने लाकर। इस सीज़न में राखी सावंत ने अपने पति रितेश सिंह के साथ एंट्री ली थी और दो साल बाद अपने पति से दुनिया का परिचय करवाया था। बिग बॉस सीज़न में उनके और रितेश के रिश्ते पर काफी सवाल भी उठाए गए।

अब घर से बाहर निकलने के बाद राखी सावंत अपने पति रितेश से अलग हो चुकी हैं। राखी ने एक पोस्ट के ज़रिए ये जानकारी दी। हालांकि, बिग बॉस के ग्रांड फिनाले के अगले ही दिन, राखी और रितेश एक साथ शमिता शेट्टी की जन्मदिन की पार्टी में नज़र आए थे।

rakhi-sawant-breaks-marriage-with-husband-ritesh-singh-after-bigg-boss-15-wishes-him-good-luck

लेकिन अब राखी ने एक पोस्ट के ज़रिए बताया कि वो और रितेश अलग हो चुके हैं। राखी ने लिखा - मेरे फैन्स और शुभचिंतकों, मैं बताना चाहती हूं कि रितेश और मेरे रास्ते अलग हो चुके हैं। बिग बॉस के बाद काफी कुछ हो चुका है और घर के बाहर कई ऐसी चीज़ें भी हुईं जिनके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं थी। हमने अपने बीच की दूरियों को कम करने की कोशिश की है लेकिन हमारे लिए बेहतर यही होगा कि हम आपस में बिना कोई कड़वाहट रखे, ज़िंदगी में आगे बढ़ें और अपनी ज़िंदगी अपने तरीके से जिएं।

केवल काम पर करना है फोकस

केवल काम पर करना है फोकस

राखी ने आगे लिखा - मैं दुखी हूं कि ये हमारे साथ वैलेंटाईन के पहले हुआ लेकिन हमें एक मज़बूत फैसला लेने की ज़रूरत थी। मैं रितेश को उनके आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं देती हूं लेकिऩज़िंदगी में इस वक्त मुझे केवल अपने काम और करियर पर फोकस करना है। मैं खुद को खुश और स्वस्थ रखना चाहती हूं। मुझे हमेशा समझने के लिए और मेरा हमेशा साथ देने के लिए धन्यवाद। गौरतलब है कि राखी सावंत और रितेश सिंह, बिग बॉस 15 के ग्रांड फिनाले में भी साथ ही नज़र आए थे।

दुनिया कहती थी झूठा

दुनिया कहती थी झूठा

दिलचस्प है कि जब राखी सावंत ने दुनिया के साथ अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की थीं तो उन तस्वीरों में राखी अकेली थीं। हर कोई उन पर हंसा कि वो केवल दुनिया को बेवकूफ बना रही हैं। हालांकि, उनके हाथ में पहने चूड़े पर भी रितेश का नाम था। लेकिन किसी ने राखी की शादी का यकीन नहीं किया और लगातार उनका मज़ाक बनता रहा। लेकिन राखी का कहना था कि उनके पति, दुनिया के सामने आने के लिए तैयार नहीं हैं।

बिग बॉस सीज़न 14 में खोला राज़

बिग बॉस सीज़न 14 में खोला राज़

बिग बॉस सीज़न 14 के एक एपिसोड में राखी सावंत, देवोलीना के सामने फूट फूटकर रोती दिखाई दीं और अपनी शादी की सच्चाई बताई। राखी ने बताया कि उनका पति शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। इस सीज़न में भी राखी ने कई बार शमिता के साथ ये दुख बांटा कि उनकी और रितेश की शादी गैर कानूनी है क्योंकि रितेश और उनकी पहली पत्नी का अब तक तलाक नहीं हुआ है। राखी ने ये भी कहा कि घर से बाहर जाकर वो रितेश से अपना हक मांगेगी और कानूनी तौर पर उनकी पत्नी बनेंगी वरना अपना रास्ता अलग कर लेंगी।

पहली पत्नी ने भी लगाए आरोप

पहली पत्नी ने भी लगाए आरोप

वहीं घर के बाहर, रितेश की पहली पत्नी ने भी उन पर मारपीट के आरोप लगाए। उनका कहना था कि रितेश ने कमरे में बंद कर उन्हें चार पांच घंटों तक बेल्ट से पीटा था। रितेश का एक बेटा भी है। उनकी पत्नी, घरेलू हिंसा से तंग आकर रितेश के चेन्नई के घर से भागकर अपने माता पिता के घर बिहार आ गईं। उनका ये भी कहना था कि रितेश ने कई बार उनसे दहेज की मांग की थी। हालांकि, रितेश ने इन सारे आरोपों को बेबुनियाद बताया था।

पति की तारीफ की

पति की तारीफ की

घर के अंदर राखी सावंत, कई बार अपने पति रितेश की तारीफ करते दिखाई दीं। एक बार भावुक होकर उन्होंने शमिता शेट्टी को बताया कि रितेश ने ही उनकी मां के कैंसर के ईलाज की पूरी ज़िम्मेदारी उठाई। इतना ही नहीं, राखी का कहना था कि उन्हें अपनी ज़िंदगी में चीज़ें ठीक करने के लिए पैसों वाले इंसान की ज़रूरत है और रितेश उनकी वो सारी ज़रूरतें पूरी करते हैं।

सलमान ने लगाई थी झाड़

सलमान ने लगाई थी झाड़

राखी सावंत एक ऐसी हस्ती हैं जिन्हें हर कोई सम्मान देता है और पसंद करता है। बिग बॉस में सलमान खान राखी के लिए खड़े दिखाई दिए और उन्होंने रितेश को भी उनके बर्ताव के लिए झाड़ा। बिग बॉस के बाकी प्रतिभागियों का भी मानना था कि रितेश जिस बेरूखी से राखी के साथ बर्ताव करते हैं वो असम्मानजनक है और राखी को ये व्यवहार नहीं सहना चाहिए। अब घर से बाहर निकलने के बाद राखी ने रितेश से अलग होने का फैसला कर लिया है। तलाक की कोई बात ही नहीं आती क्योंकि रितेश की पहली पत्नी से उनका तलाक नहीं हुआ है और इसलिए राखी और रितेश की शादी गैर कानूनी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X