हॉस्पिटल में मां की हालत देख फटा राखी सावंत का कलेज, अस्पताल से सामने आया ऐसा वीडियो

Rakhi Sawant Mother Health: कॉन्ट्रोवर्शियल क्वीन राखी सावंत अपने बिंदास और बेबाक अंदाज को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन इन दिनों राखी लाइफ के काफी बुरे फेज से गुजर रही हैं और सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज भी सामने आए हैं जिनमें से एक्ट्रेस काफी पेरशान और रोते हुए दिखाई दे रही है और सभी से उनकी मां के लिए दुआएं करने की अपील करती नजर आ रही है।
ब्रेन ट्यूमर और कैंसर
दरअसल, राखी सावंत की मां को ब्रेन ट्यूमर और कैंसर हो गया है। अस्पताल में भर्ती राखी की मां की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है और इस दौरान राखी पल पल अपनी मां के साथ अस्पताल में उनके सेवा में दिखाई दे रही हैं। अस्पताल से राखी ने अपने फैंस के साथ वीडियो भी शेयर किया है।
टूट गईं राखी सावंत
मां की ऐसी हालत देख राखी टूट गईं और खूब रोने लगीं। उन्होंने मां के बारे में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर जानकारी दी है। वीडियो में दिख रहा है कि राखी की मां अस्पताल में गंभीर अवस्था में एडमिट हैं। बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने कहा कि कैंसर काफी बढ़ गया है इसलिए इस वक्त ऑपरेशन नहीं कर सकते हैं।
वीडियो में कही ये बात
राखी ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, "रात को मैं बिग बॉस मराठी से बाहर आई। मुझे आप सभी की दुआओं की ज़रूरत है। मां की तबीयत ठीक नहीं है. वो अस्पताल में हैं...प्लीज़ उनके लिए दुआ कीजिए...मम्मी कैंसर से लड़ रही हैं। अभी अभी पता चला है कि उन्हें ब्रेन ट्यूमर के साथ साथ कैंसर भी है।"
सेलेब्स कर रहे ठीक होने की दुआ
पोस्ट को शेयर करते हुए राखी ने लिखा है, "मां अस्पताल में हैं. उनका हालत ठीक नहीं है। उनके लिए दुआ कीजिए।" राखी के पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट किए और उनकी मां के लिए दुआ की है। महिमा चौधरी, पवित्र पुनिया, राहुल वैद्य, सोफिया हयात, सलमान शेख और डेलनाज़ इरानी जैसे कलाकारों ने जया सावंत के जल्द ठीक होने की दुआ की।


Click it and Unblock the Notifications











