..................... Rakhi Sawant Break Silence On Her Viral Photo With Pakistan Flag - Hindi Filmibeat

'मैं पाकिस्तानी लड़की हूं...', सीने पर पाकिस्तान का झंडा लगाने पर Rakhi Sawant ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- जियो और

Rakhi Sawant On Her Viral Photo With Pakistan Flag

Rakhi Sawant On Her Viral Photo With Pakistan Flag: राखी सावंत का बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कहा जाता है और आपको बता दे कि इस समय वह अपनी तीसरी शादी को लेकर चर्चा में है। कहा जा रहा है कि वह अभी पाकिस्तान में है और जल्दी ही पाकिस्तान में ही अपना शौहर भी ढूंढ लेंगी। लेकिन अब इसी बीच राखी सावंत का एक अन्य वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है।

वायरल हो रहे हैं इस वीडियो में राखी सावंत बताती हुई नजर आ रही है कि उन्होंने पिछली तस्वीरें में पाकिस्तान का झंडा अपने सीने से क्यों लगा रखा था। दरअसल हुआ कुछ यूं था कि जब राखी सावंत ने पाकिस्तान के झंडे को सीने से लगाकर तस्वीर शेयर की थी तो काफी ज्यादा बवाल हुआ था। काफी सारे लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया था।

हालांकि राखी सावंत ने इस ट्रोलिंग का मुंह तोड़ जवाब दिया था और हर किसी की बोलती बंद कर दी थी। वायरल हो रही है वीडियो में राखी सावंत कहती हुई नजर आती है कि "जिस हिंदुस्तान देश में एक चिड़िया भी पड़ोसी देश से नहीं आ सकती। वहां बारूद कहां से आ गया। हमारे जवान कहां से मरे।"

राखी सावंत ने आगे कहा कि "कौन लाया मुझे आप लोग इन सब चीजों के जवाब दो। फिर मैं बताऊंगी कि मैं पाकिस्तान का झंडा अपने सीने से क्यों लगाया। आप जानते हैं कि पाकिस्तान पर जब फिल्में बनती है तो हिंदुस्तान के एक्टर्स ही पाकिस्तानी करैक्टर निभाते हैं। इसीलिए मुझको ट्रोल करना बंद कर दो।"

अभिनेत्री ने आगे यह भी कहा कि "मैं भारत से बहुत प्यार करती हूं और मैं पूरी तरीके से हिंदुस्तानी हूं। हर पाकिस्तानी बुरा नहीं होता है और हर मुसलमान भी बुरा नहीं होता है। मैं टेररिज्म के खिलाफ हूं और मेरी फिल्म का नाम है धारा 370, फिल्म में मैं एक पाकिस्तानी लड़की का किरदार निभा रही हूं। छोटे-छोटे कश्मीर के बच्चों को जिहादी बनाया जाता है।"

राखी सावंत ने बताया कि "वहां से एक पाकिस्तानी लड़की आती है। लेकिन दिल से वह हिंदुस्तानी है। इसीलिए हिंदुस्तान के लोगों को वह बॉर्डर पर करवाने में हेल्प करती है। तो यह मेरा करैक्टर है और इसमें मैं पाकिस्तानी लड़की हूं। तो क्या मैं इंडिया का फ्लैग दिखाऊंगी। पाकिस्तान की लड़की हूं तो पाकिस्तान का झंडा दिखाऊंगी।"

राखी सावंत ने आगे यह भी कहा कि "फिल्म में इसीलिए मैंने पाकिस्तानी झंडे को अपने सीने से लगाकर तस्वीर खिंचवाई है। इसीलिए मुझे अपने 4 जवाब चाहिए। सरकार से, इंडस्ट्री से और मीडिया से। इसीलिए मुझे ट्रोल करना बंद करो और जियो और जीने दो। अगर मुझ पर सवाल उठाए तो इसी अवार्ड से पीटूंगी।"

Read more about: rakhi sawant
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X