राखी सावंत के कपड़ों पर बॉयफ्रेंड आदिल का शॉकिंग बयान, बोले-मेरा परिवार और मैं इस्लाम...
राखी सावंत के बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी ने आखिरकार एक्ट्रेस के कपड़ों पर उनके बदल रहे ड्रेसिंग स्टाइल के बारे में मीडिया से बात की है। राखी सावंत अक्सर अपने विवादास्पद बयानों और पब्लिक अपीयरेंस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। पिछले दिनों राखी सावंत ने कहा था कि वो रिवीलिंग कपड़े इसलिए नहीं पहनतीं क्योंकि आदिल को ऐसे कपड़े नहीं पसंद आते हैं।
अब आदिल खान दुर्रानी ने इस पर बयान देते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- 'मुझे अपने परिवार और धर्म को भी देखना है। पहले राखी के कपड़े उतने अच्छे नहीं होते थे।' जब आदिल से ये सवाल किया गया कि क्या एक लड़की को इस फैसले की आजादी नहीं मिल सकती है कि वो जो चाहे वो पहनें?

इस पर उन्होंने कहा - राखी को पहले वैसे कपड़े पहनने का मन था तो मैंने हिजाब पहनने के लिए फोर्स नहीं किया उसको। मैंने उसको समझाया और वो अब खुद बदल रही है। वहीं, आदिल की बात खत्म होते ही राखी सावंत ने कहा- हां क्योंकि मैं तुम्हें चाहती हूं। मैं तुम्हें अपनी जिंदगी में चाहती हूं इसलिए ऐसा कर रही हूं।'
आपको बता दें कि राखी सावंत को पॉपुलैरिटी परदेसिया रिमिक्स म्यूजिक वीडियो से मिली थी। इसके बाद उन्होंने बिग बॉस के पहले सीजन में हिस्सा लिया था और बिग बॉस 14 की चैलेंजर प्रतिभागियों में से एक थी। उन्हें बिग बॉस 14 के दौरान दर्शकों ने काफी प्यार दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











