Rakhi Sawant का पति आदिल खान को लेकर बड़ा खुलासा- लड़की का मुझे फोन आया और उसने बोला...

Rakhi Sawant-Adil Khan:बिग बॅास फेम राखी सावंत की निजी जिंदगी में तूफान आया हुआ है। एक तरफ कुछ दिन पहले उनकी मां का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वहीं अब राखी ने यह खुलासा किया है कि पति आदिल खान उन्हें धोखा दे रहे हैं। राखी सावंत ने सरेआम मीडिया के सामने आदिल खान पर कई सारे गंभीर आरोप लगाए हुए हैं। राखी कुछ दिनों से पैपराजी के सामने अपनी टूटती हुई शादी का जिक्र कर बुरी तरह सड़कों पर रो रही हैं। एक वेबसाइट की खबर अनुसार राखी सावंत ने कहा है कि लोगों को मेरा मजाक उड़ाना बंद कर देना चाहिए।
मेरी मां को गुजरे हुए 4 दिन भी नहीं हुए। सभी को यह सब मजाक लग रहा है। लोगों को यह ड्रामा लग रहा है। सभी मेरा मजाक उड़ा रहे हैं। उनके घर में भी बहन बेटियां है।क्या वह उनके साथ ऐसे पेश आते,जैसा मेरे साथ किया जा रहा है। यह सब मेरा नाटक नहीं है। राखी ने आगे कहा कि कुछ दिन पहले आदिल खान मुझ पर हंस रहा था। उसने मुझसे कहा कि इस तरह पब्लिक में बोलने पर दुनिया मेरा मजाक उड़ा रही है।
आदिल ने मुझसे कहा कि मैं हीरो बन गया और तुम जोकर। राखी सावंत ने यह दावा किया है कि उनके पति आदिल खान दुर्रानी का किसी और महिला के साथ रिश्ता है। राखी सावंत ने कहा कि आदिल का एक्स्ट्रा मैटेरियल अफेयर चल रहा है। मेरे पति ने सभी के सामने इस मामले पर धमकी दी है कि अगर मैंने ऐसा कुछ किया तो वह मुझे तलाक दे देगा। राखी ने आगे कहा कि मैंने सिर्फ उस लड़की को चेतावनी दी है।
उस लड़की ने मुझे फोन पर बोला है कि वह किसी से डरती नहीं है। आपको बता दें कि बिग बॅास मराठी के नए सीजन से वापस आने के बाद उनकी मां की तबीयत काफी खराब हो गई। कुछ दिन पहले उनकी मां का कैंसर से निधन हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications