राखी सावंत को मिल गया नया दूल्हा? सुर्ख जोड़ा पहने फिर दुल्हनिया बनीं राखी सावंत

Rakhi Sawant Video: बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत हर दिन नए विवादों को लेकर छाई रहती हैं। राखी मुश्किल समय में अपना दर्द छुपाकर बिदांस लाइफ जीने के लिए मशहूर हैं। अब एक बार फिर से राखी के नए वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, राखी सावंत सुर्ख जोड़ा पहने एकदम दुल्हनिया बनी राखी सावंत ढोल की बीट पर बेफिक्र होती झूमती दिकाई दे रही थीं। राखी का ये अंदाज देख फैंस को लग रहा है कि ये हसीना फिर से शादी रचाने की तैयारी में है। बल्कि आपको बता दें कि ऐसे नहीं है राखी शादी नहीं बल्कि ब्रेक अप का जश्न मना रही हैं और ऐसे हम नहीं बल्कि खुद इस हसीना ने बताया है।
Rakhi Sawant ने कहा, 'हां मेरा फाइनली डिवोर्स होरा है और ये मेरी ब्रेकअप पार्टी है। लोग उदास होते हैं लेकिन में खुश हूं। चलो शुरू करो।' वीडियो में आगे राखी सिर पर दुपट्टे के साथ ढोल की थाप पर नाचती और इस पल को खुशी से जीती नजर आ रही हैं। वह इस बात से काफी खुश नजर आ रही हैं कि आखिरकार वह आदिल खान से तलाक ले लेंगी।
बाद में, जब राखी अपने अपार्टमेंट की ओर वापस जा रही थीं तो वह लिफ्ट के आने का इंतजार कर रही थीं, उस दौरान कोई वहां नाराज हो गया और उसने सिक्योरिटी से पूछा कि उसने इतने मीडियाकर्मियों को अंदर कैसे आने दिया। उस आदमी ने कहा, 'यह क्या बकवास है, इतने सारे मीडिया वाले यहां क्यों हैं और सिक्योरिटी आपने उन्हें इजाजत कैसे दी? उन्हें जाने को कहें।'
राखी सावंत का ये बिंदास और जिंदादिल अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है वो लोग उनके इस वीडियो को बार बार देख रहे हैं साथ ही जमकर लाइक और शेयर की बरसात कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications