बाबा की दीवानी राखी ने कहा, रामदेव योगा करें, ना कि गालियां दें
बॉलीवुड की आयटम गर्ल राखी सावंत ने अपने फेवरेट बाबा राम देव को नसीहत दी हैं कि आप योगी हैं योग करें ना कि लोगों को गालियां देते फिरें। लगता हैं राखी सावंत का दिल अब बाबा रामदेव से उब चुका है।
वैसे एक और बात आपको बता दें कि राखी सोमवार को दिल्ली गई थी। वह किसी फिल्म या सिरीयल के प्रमोशन के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस प्रेसीडेंट सेनिया गांधी से मिलने गईं थी। इतना ही नहीं वो संसद की कार्यवाही को भी देखने गईं थी।
इस बारे में राखी का कहना है कि मुझे यहा पर किसी ने इनवाइट नहीं किया है मैं तो सदन की कार्यवाही को देखने आई थी कि सदम नें किस तरह कार्य किये जाते हैं। मैं यहां पर भारतीय नागरीक की तरह आईं हूं और मेरी सोनिया जी से यही गुजारिश है कि वो इस बजट में औरतों के लिए कुछ नया करें। और यह बजट सबके लिए अच्छा हो इस आशा से मैं उनसे मिलने आईं हूं।
वैसे राखी का बाबा राम देव को नसीहत देना किसी को समझ नहीं आया क्योंकि ये वही राखी हैं जिन्होंने बाबा राम देव के साथ शादी करने का भी प्रस्ताव दिया था।


Click it and Unblock the Notifications












