राखी सावंत ने सरोगेसी के लिए शाहरुख खान से मांगा स्पर्म, भड़के फैंस बोले, दीपक कलाल से मांग लो...

Rakhi Sawant Wants Shahrukh Khan's Sperm- राखी सावंत अक्सर अपने अटपटे और बेतुके बयानों को लेकर खबरों का हिस्सा रहती हैं। उन्होने हाल ही में शाहरुख खान से कुछ ऐसा मांग लिया है जिसके बाद लोग काफी हैरान हैं और उनको ट्रोल कर रहे हैं।
ये खबर जानकर आपको लगेगा कि राखी सावंत कितनी ज्यादा बोल्ड हैं और कुछ भी कहने से पहले वो रत्ती भर भी नहीं सोचती हैं। दरअसल राखी सावंत ने शाहरुख खान से उनका स्पर्म मांगा और कहा है कि वो भी अपने बच्चे अबराम की तरह चाहती हैं।
राखी सावंत वीडियो में कहती हुईं नजर आ रही हैं। ''शाहरुख खान मुझे अपना स्पर्म दे सकते हैं और मैं सरोगेट कर सकती हूं। उनके बेबी कितने क्यूट हैं।'' बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। जैसे ही राखी का ये बयान सामने आया उनकी डिमांड पर लोग जोर जोर से हंस रहे हैं।
लोगों के कमेंट्स देखकर आपको भी मजा आने वाला है। एक ने लिखा है, ''एक्साइटमेंट देखो इसकी, शाहरुख खान है वो कमाल खान नहीं।'' एक ने लिथा, 'नौटंकी की दुकान।' दूसरे ने लिखा, 'दुनिया का आठवां अजूबा है ये।' एक का कहना है, ''शाहरुख खान के चौकीदार ना दे तुम्हें, ऐसा कर दिया तुमने ये जनम में।''
एक ने लिखा, ''जैसी ये है इसको अमरीश पुरी का चाहिए था।'' एक ने लिखा, ''दीपक कलाल दे देगा उससे लेले।'' एक ने लिखा, ''राखी सावंत को वाकई ये बकवास बंद करने की जरूरत है। वह एक समय मेहनती कलाकार थीं, एक समय उनका काम उनके सिर चढ़कर बोलता था।''
इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने राखी सावंत के वीडियो पर कमेंट किया है। खैर सोशल मीडिया पर राखी का अलग ही जलवा है, हमेशा ही लाइमलाइट में रहती हैं। हालांकि लोगों के कमेंट्स पर राखी का रिएक्शन नहीं आया है। ऐसा कहा जाता है कि राखी सावंत अक्सर लाइमलाइट में रहने के लिए ये सब काम करती हैं। हाल ही में उन्होने सोशल मीडिया पर अपने पति आदिल खान को लेकर काफी बवाल काटा था।


Click it and Unblock the Notifications











