Rakhi Sawant गिरफ्तार, पुलिस करेगी पूछताछ, शर्लिन चोपड़ा ने पिछले साल की थी शिकायत!

rakhi sawant

Recommended Video

Rakhi Sawant को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, Sherlyn Chopra की श‍िकायत के बाद बड़ा झटका

राखी सावंत बीते कुछ समय से लगातार अपनी शादी को लेकर चर्चा में चल रहीं थीं लेकिन इस वक्त एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि उनके फैंस को काफी चौकाने वाली है। जी हां, राखी सावंत को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। आ रही रिपोर्ट्स से पता चला है कि अभिनेत्री को अंबोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर उनको लेकर काफी चर्चा हो रही है और लोग कई तरह के कमेंट्स उनको लेकर कर रहे हैं।

बता दें कि ये राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा वाला केस है जिसकी वजह से उनकी गिरफ्तारी हुई है। शर्लिन चोपड़ा ने पिछले साल राखी के खिलाफ एक प्राथिमिकी दर्ज करवाई थी और गिरफ्तारी के बाद उनका एक ट्वीट भी सामने आया है।

शर्लिन ने लिखा है, 'अम्बोली पुलिस ने प्राथमिकी 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया है। कल राखी सावंत के एबीए 1870/2022 को मुंबई सत्र अदालत ने खारिज कर दिया था।'

इस पर दोनों के फैंस भी लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि अभी ये पता नहीं चल पाया है कि राखी सावंत किस तरह की समस्या सामना कर रहीं हैं और उनसे पुलिस ने क्या पूछा है। इस वक्त राखी कई समस्याओं से घिरी हैं।

हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो अपनी मां के साथ नजर आईं थीं और उनकी मां अस्पताल में एडमिट थीं। बता दें कि यहां राखी सावंत अपने पति आदिल खान दुर्रानी के साथ पहुंची थीं।

इस दौरान राखी सावंत को गाड़ी से उतरते वक्त हिजाब भी पहने हुए देखा गया था जो कि काफी चौकाने वाला था। इसके बाद कई लोग राखी सावंत को बुरी तरह से ट्रोल भी कर रहे थे और उनके इस काम को नाटक बता रहे थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X