ईद खत्म होते ही Rakhi Sawant ने दिखा दिया अपना बोल्ड अंदाज, पहने ऐसे कपड़े की चलना-फिरना भी हुआ मुश्किल

Rakhi Sawant Video: टीवी जगत की जब भी फेमस पर्सनैलिटी या यूं कहें कि विवादित पर्सनैलिटी की बात होती है तो का राखी सावंत का नाम जरूर आता है। राखी सावंत का कोई ना कोई वीडियो जरूर सामने आता है, जिसे देखकर फैंस की हंसी छूट जाती है और एक बार फिर राखी का एक वीडियो लोगों को हंसा रहा है।
राखी सावंत का वीडियो
राखी सावंत का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में वो किसी इवेंट में जाती हुई नजर आ रही हैं। इस इवेंट के लिए राखी ने कुछ ज्यादा ही बोल्ड कपड़ पहने हुए हैं। राकी ने ब्लैकर रंग की ब्रालेट पहनी है जिसके ऊपर शिमरी नग लगे हुए हैं। साथ ही नीचे जो स्कर्ट पहनी है, उसका स्लिट काफी हद तक ऊपर है। राखी सावंत को ना सिर्फ गाड़ी से उतरते हुए दिक्कत हुई बल्कि स्कर्ट की लंबाई ज्यादा होने की वजह से वो बार-बार अपनी ही स्कर्ट में अटक रही थीं। हालांकि, इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि राखी सावंत बार-बार इस स्कर्ट के कट से अपने लेग्स को शो ऑफ कर रही हैं।
पहले भी रिवीलिंग कपड़ों में आई थीं नजर
इससे पहले राखी सावंत का एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें वो कार से ब्रालेट पहनकर बाहर निकलती हैं। यह ब्रालेट काफी ज्यादा रिवीलिंग लग रही थी। गाड़ी से बाहर आते ही जब वो कैमरा देखती हैं तो सकपका जाती हैं और तुरंत गाड़ी से जालीदार टी-शर्ट निकालती हैं और सबके सामने पहनने लग जाती हैं।
राखी की पर्सनल लाइफ
चर्चा में रही पर्सनल लाइफ आपको बता दें राखी सावंत पिछले दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर खबरों में थीं। उन्होंने बीते साल आदिल खान दुर्रानी से निकाह किया था और इस निकाह के लिए राखी ने इस्लाम भी कबूला था। हालांकि, बाद में राखी ने आदिल पर कई तरह के इल्जाम लगाते हुए उसे जेल भिजवा दिया था। इन सबके बीच राखी की मां का भी देहांत हो गया था।


Click it and Unblock the Notifications