सलमान खान के खिलाफ बोलने वाले अभिनव कश्यप पर भड़कीं राखी सावंत, बोलीं- सुन बे साले तुझे चप्पल से मारूंगी...

Rakhi Sawant

ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत जब से भारत लौटी हैं तब से ही वह आए दिनों किसी ना किसी चीज को लेकर जमकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। फिलहाल तो एक वीडियो राखी का सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत बुरी तरह से दबंग फिल्म के डायरेक्टर अभिनव कश्यप पर भड़कती नजर आ रही हैं। राखी सिर्फ अभिनव को खरी खोटी ही नहीं सुनातीं बल्कि उन्हें चप्पल तक से मारने का खुला चैलेंज कर देती हैं।

तुझे चप्पल से मारूंगी...

राखी सावंत ने हाल ही में हिंदी रश से बातचीत की। इस दौरान राखी सावंत जमकर अभिनव कश्यप पर बरसीं। राखी ने कहा कि वो टकला क्या नाम है उसका ? जो सलमान के खिलाफ बहुत बोल रहा है आजकल। एक कानखजूरा है जो बहुत सलमान भाई के खिलाफ बोल रहा है। सुन बे साले तू जिधर मिला ना टकले तुझे चप्पल से मारूंगी। कोई तो दबंग फिल्म में डायरेक्टर लिया था उसको। उसके बाद शो का एंकर कहता है कि आप अभिनव कश्यप की बात कर रही हैं। तभी राखी कहती हैं कि पता नहीं कौन है वो हम तो नाम नहीं लेंगे। मेरी जुबान खराब नहीं करूंगी उस टकले का नाम लेकर।

मैं सलमान भाई के लिए गर्दन भी कटवा लूंगी...

राखी आगे कहती हैं कि उसने लड़की बाजी शुरू कर दी थी। भाई बर्दाश्त नहीं करता है ना ये सब। वो भाई का पैसा वेस्ट कर रहा था तो भाई ने उसे निकाल दिया। अब मीडिया में आकर गंदा बोल रहा है सलमान खान और उनकी फैमिली के बारे में। भाई की उम्र को लेकर बीमारी को लेकर कई बातें कह रहा है। राखी आगे कहती हैं कि इस दुनिया में सलमान भाई जैसा कोई आदमी नहीं है। सलमान भाई के लिए मैं अपनी गर्दन कटवा सकती हूं। बता दें कि राखी का यह वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। जहां एक ने कहा पहली बार राखी कुछ अच्छा बोली है वहीं दूसरे ने कहा- कुछ भी कहो राखी खुल्लम खुल्ला बोलती है।

More from Filmibeat

Read more about: rakhi sawant
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X