हनीमून से पहले उमराह करने बुर्का पहने शौहर आदिल संग निकलीं फातिमा दुर्राना, लोग बोले- माशाल्लाह, इसे मत उतारना

Fatima Durrani Adil Durrani Umraah: कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत इन दिनों लगातार अपनी शादी और मां की खराब तबीयत को लेकर सुर्खियों में हैं। राखी के तमाम वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल रहते हैं। वहीं अब एक बार फिर से राखी की नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में राखी सावंत बुर्का पहने अपने शौहर आदिल संग दिखाई दे रही हैं।
ये पहली बार है जब आदिल के कंफर्म करने के बाद राखी और आदिल यूं स्पॉट हुए हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि राखी अपने इस नए लुक में काफी प्यारी दिख रही हैं। इसके साथ ही कमेंट सेक्शन में भी फैंस राखी के इस लुक की जमकर तारीफें कर रहे हैं। फैंस राखी से डिमांड कर रहे हैं कि राखी अब इस लुक को ना बदलें।
इसके साथ ही बताया जा रहा है कि राखी सावंत और आदिल ने डिसाइड किया है कि ये कपल निकाह के बाद हनीमून से पहले मक्का में उमराह करने के लिए जाएगा और फिर ही हनीमून पर जाएगा।
बता दें कि आदिल से निकाह करने के लिए राखी सावंत ने अपना नाम भी बदल लिया है। राखी सावंत ने फामिता दुर्रानी नाम से आदिल के साथ निकाह रचाया है। सोशल मीडिया पर इस कपल की तस्वीरें और वीडियो तो पहले से ही वायरल होते रहते थे लेकिन अब शादी के फैंस इनपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
आदिल दुर्रानी संग शादी को लेकर था विवाद
राखी सावंत पिछले काफी समय से अपने लॉन्ग टर्म ब्वॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी संग शादी की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में थी। राखी सावंत की शादी की फोटो वायरल होने के बाद राखी ने तो शादी से जुड़े सभी सबूत दे दिये थे लेकिन आदिल इस शादी को स्वीकार करने के लिए राजी नहीं थे। बताया जा रहा है कि सलमान खान ने फोन पर आदिल दुर्रानी से बात की जिसके बाद उन्होंने राखी सावंत संग अपनी शादी को स्वीकार किया।


Click it and Unblock the Notifications