ड्रामा खत्म हुई सुलह! राखी-आदिल ने एक दूसरे को किया माफ, बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज की दर्ज FIR

Rakhi Sawant

ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत हाल ही में भारत आई हैं और भारत आते ही उन्होंने जमकर लाइमलाइट बटोरनी शुरू कर दी है। अपने बोल्ड फोटोशूट के अलावा राखी अपने लीगल मैटर को लेकर भी चर्चा में बनी हैं। बता दें कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी द्वारा एक दूसरे के खिलाफ दर्ज केस को और सभी शिकायतों को रद्द कर दिया है। बता दें कि दोनों ने अपनी आपसी सहमती से यह फैसला लिया है और लंबे समय से चलते आ रहे इस विवाद को खत्म किया है।

क्या कहा कोर्ट ने

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक जज रेवती मोहित डेरे और संदेश पाटिल ने कहा कि दोनों कि आपसी सहमती और समझौते को देखते हुए FIR को लंबित करने की जरूरत नहीं है। इन सभी FIR और सभी शिकायत पत्रों को रद्द किया जाता है। आपको बता दें कि आदिल पर राखी ने धमकी देने, उत्पीड़न, अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने जैसे तमाम आरोप लगाए थे। जबकि आदिल ने राखी पर यह आरोप लगाया था कि उन्होंने आदिल के अश्लील वीडियो बनाए थे। इतना ही नहीं राखी ने उनकी छवि को खराब करने की धमकी भी दी थी।

कब हुई थी दोनों की शादी

राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी ने साल 2022 में इस्लामी रीति रिवाज के मुताबिक शादी की थी। राखी ने अपनी शादी की एक दो तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। राखी ने कहा कि उन्होंने आदिल से शादी करने के लिए अपना धर्म भी बदला था। वह राखी से फातिमा तक बन गई थीं, लेकिन दोनों की शादी लंबी नहीं चली जल्द ही दोनों के बीच झगड़े होने लगे थे।

More from Filmibeat

Read more about: rakhi sawant adil khan durrani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X