राखी सावंत ने पति आदिल खान के खिलाफ किये चौंकाने वाले खुलासे, "न्यूड वीडियो बनाकर बेचे, मुझे टार्चर किया"

Rakhi Sawant: राखी सावंत इन दिनों अपने पति आदिल खान दुर्रानी के खिलाफ धोखाधड़ी और घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराने के बाद से सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री ने इस मामले में एक और चौंकाने वाला आरोप लगाया है। राखी सावंत ने दावा किया है कि आदिल ने न केवल उनके न्यूड वीडियो रिकॉर्ड किए बल्कि उन्हें बेचा भी है।
राखी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "आदिल ने मेरे न्यूड वीडियो लिए और उन्हें लोगों को बेच दिया। मेरा केस साइबर क्राइम डिपार्टमेंट के पास है। वह अब तीसरी बार तनु से शादी करना चाहता है।"
बता दें, राखी सावंत के पति और व्यवसायी आदिल खान दुर्रानी को ओशिवारा पुलिस ने 7 फरवरी को एक्ट्रेस द्वारा घरेलू हिंसा, धोखाधड़ी और अतिरिक्त वैवाहिक संबंधों का आरोप लगाने के बाद गिरफ्तार किया था।
राखी ने कहा, "मैं मामले में अपना पक्ष बताने के लिए अदालत में आई हूं। आदिल को जमानत नहीं मिलनी चाहिए, मैंने अपना मेडिकल करवाया है और सभी सबूत ओशिवारा पुलिस स्टेशन में जमा भी कर दिए हैं। मैं यहां जज से न्याय मांगने आया हूं। आदिल ने मुझे प्रताड़ित किया है और मेरे साथ धोखा किया है। उसे जमानत नहीं मिलना चाहिए। मैंने अपने बैंक स्टेटमेंट भी दिए हैं.. उसने मेरा ओटीपी लिया और मेरे पैसे चुरा लिए। उसने मेरा भरोसा तोड़ा है।"
राखी ने यह भी बताया कि इस मामले को सोमवार तक के लिए टाल दिया गया है। राखी के वकील ने कहा, "आरोपी के वकील जमानत अर्जी के साथ अदालत के सामने मौजूद नहीं थे, इसलिए अब मामले को सोमवार तक के लिए टाल दिया गया है। हम पुलिस हिरासत के समर्थन में हैं और हम इसके लिए अपील करेंगे।"


Click it and Unblock the Notifications