..................... Rakhi Sawant ने कर्दशियन सिस्टर्स पर लगाए आरोप, बोलीं- 'मुझे कॉपी किया, शर्म करो..' Rakhi Sawant accused Kim and Khloe Kardashian sisters, said- 'Copy me, feel ashamed..' - Hindi Filmibeat

Rakhi Sawant ने कर्दशियन सिस्टर्स पर लगाए आरोप, बोलीं- 'मुझे कॉपी किया, शर्म करो..'

rakhi sawant kim kardashian khloe kardashian

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में देश विदेश की तमाम शख्सियत शामिल हुईं थीं। गौरतलब है इस शादी में किम कर्दशियन और उनकी बहन ख्लोए कर्दशियन को भी बुलाया गया था।

ये बाद शायद राखी को पसंद नहीं आई है और उन्होने कहा है कि वो अंबानी लोग जो हैं वो किम का खर्चा उठा सकते हैं लेकिन राखी सावंत का नहीं। लेकिन अब बात यहीं तक सीमित नहीं है बल्कि काफी आगे निकल चुकी है।

राखी सावंत ने एक वीडियो को पोस्ट करते हुए कहा है कि, कर्दशियन सिस्टर्स उनके फैशन की नकल की है। राखी ने कहा, ''आप लोग मेरी नकल क्यों कर रहे हैं, मुझे समझ नहीं आ रहा है।'' उन्होंने आगे कहा, "तुम लोग मेरे इंडिया में आ के राखी सावंत की कॉपी करते हो, शर्म करो, शर्म करो।"

इसके बाद उन्होंने मनीष मल्होत्रा ​​को "लोकल" कहने के लिए किम की आलोचना की। उन्होंने कहा, "भारत के टॉप डिजाइनर, नंबर 1, उसको तुम लोकल डिजाइनर कहते हो, निश्चित रूप से नहीं।"इसके बाद राखी ने दावा किया, "इंडिया के लोग मनीष मल्होत्रा ​​के कपड़े पहनने के लिए तरसते हैं, मरते हैं, और ये दोनों बहने आ कर उनकी बेजत्ती करते हैं उनके कपड़े और जेवर पहन के।"

राखी ने मनीष मल्होत्रा ​​को अपना ड्रीम डिजाइनर बताया। उन्होंने अपना स्विमिंग कॉस्ट्यूम दिखाते हुए कहा, मनीष "हाई क्लास" डिजाइनर हैं। राखी ने ख्लोए कार्दशियन को अपना "क्लोन" भी कहा, "शर्म नहीं आती मुझे कॉपी करते हैं।"

राखी ने जैसे ही ये वीडियो साझा किया वो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो के सामने आने के बाद राखी को मिला जुला रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें कि राखी सावंत कुछ समय तक अस्पताल में रहीं हैं जहां उनका इलाज होता रहा है। राखी अपने बड़बोलेपन की वजह से जानी जाती हैं औऱ अक्सर विवादों में रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X