Rakhi Sawant- 'एक इडली एक वड़ा के 600 रुपए'- सहरी के दौरान दुकानदार से भिड़ी ड्रामा क्वीन!

ड्रामा क्वीन राखी सावंत की मानें तो इस वक्त वो रोजे रख रही हैं और लगातार इसको लेकर वो चर्चा में रहती हैं। कभी वो बुर्का पहने स्पॉट हो जाती हैं तो कभी वो इफ्तार करती हुईं दिख जाती हैं।
लेकिन इस वक्त उनका एक वीडियो सीधे मुंबई एयरपोर्ट से वायरल हो रहा है और इस दौरान वो इडली वड़ा की दुकान पर भड़कती हुईं नजर आ रही हैं। दरअसल उनको सुबह सहरी करनी थी और इसके लिए उन्होने एयरपोर्ट पर एक इडली और वड़ा मांगा।
इसके रेट सुनकर राखी सावंत काफी चौंक गई हैं। दरअसल दुकानदार ने एक इडली और वड़ा के एयरपोर्ट पर करीब 600 रुपए मांग लिए थे। इसके बाद राखी सावंत ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाते हुए उस दुकानदार से बात की थी। वो दुकानदार से कह रही हैं, एक वड़ा दो और एक इडली दो। मैं सहरी कर रही हूं एयरपोर्ट पर।
इसके बाद दुकानदार उनसे पैसे मांगता है। कहता है कि 600 रुपये हो गए। फिर राखी कहती हैं- तुम्हारा दिमाग खराब हो गया है? बताओ एक प्लेट में एक इडली और एक वड़ा का 600 रुपये मांग रहा है। ये उल्लू बना रहा है। हालांकि बाद में राखी सावंत कहती हैं, लाओ दो।
गौरतलब है कि एयरपोर्ट पर किसी भी तरह का सामान अक्सर मंहगा ही मिलता है। लेकिन राखी सावंत को हर जगह किसी ना किसी तरह का कंटेंट मिल जाता है। उन्होने एक मुस्लिम लड़के से शादी की थी और इसके बाद कई तरह के आरोप उस लड़के पर लगे थे और इस वक्त वो जेल में है।
इसके बाद से लगातार राखी सावंत मुस्लिमों की तरह बिहेव करती हैं और अक्सर कई तरह के काम करती रहती हैँ। सोशल मीडिया पर उनको लेकर खबरें आना कोई नई बात नहीं है क्योंकि उनको ड्राम क्वीन ऐसे ही नहीं कहा जाता है। हालांकि आगे वो अपनी शादी को लेकर क्या करती हैं वो समम बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications