'राखी के इंसाफ' ने झांसी के युवक की जान ली

राखी का इंसाफ की गैलरी
राखी सावंत ने शो के दौरान स्क्रीन पर उसे 'नामर्द' कहा और उसकी पत्नी विनीता के हक में फैसला दिया। लक्ष्मण के परिवावों का आरोप है कि लक्ष्मण इस कमेंट को लेकर सीरियस हो गया। शो से वापस लौटने के बाद उसने खाना-पीना छोड़ दिया और आस-पास वालों से बात करना भी बंद कर दिया।
पढ़ें - राखी का इंसाफ 'कानून की भाषा' नहीं जानता
लक्ष्मण को उसके पड़ोसी राखी के फैसले का हवाला देकर और उसे नामर्द कह कर अक्सर चिढ़ाया करते थे। इन सब के चलते वह लोगों से मिलने से बचने लगा। धीरे-धीरे उसने परिवार वालों से बात करना भी बंद कर दिया। लक्ष्मण के चाचा का बलबीर आरोप है कि राखी ने उन दोनों के झगड़े को सुलझाने के बजाय लक्ष्मण को पूरे शो में अपमानित किया। मृत युवक लक्ष्मण की मां ने बताया कि लक्ष्मण बिना खाए-पिए बेहद कमजोर हो गया था और मंगलवार को उसकी मौत हो गई। अब लक्ष्मण के परिवाववाले रखी के ऊपर केस करने की सोच रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











