'किड क्रिश' हिट हुआ तो इसकी सीरीज निकालेंगे राकेश रौशन!
रितिक रौशन की फिल्म कृष के पार्ट 3 कृष 3 की रिलीज के साथ ही रितिक कृष का एक कार्टून कैरेक्टर किड क्रिश भी लॉंच कर रहे हैं। हाल ही में इस किड क्रिश की एनिमेशन फिल्म के लॉंच के दौरान राकेश रौशन और रितिक रौशन मुंबई के फाइव स्टार होटल में नज़र आए। राकेश रोशन ने एनिमेशन फिल्म 'किड क्रिश' के प्रदर्शन के लिए कार्टून नेटवर्क के साथ कॉंट्रेक्ट किया है। राकेश ने कहा कि यदि टीवी पर यह एनिमेशन फिल्म सफल होती है तो वह टीवी के लिए एनिमेशन फिल्म की श्रृंखलाओं का निर्माण करेंगे।एनिमेशन फिल्म की घोषणा करते हुए मंगलवार को 64 वर्षीय राकेश ने कहा, "क्रिश बच्चों के साथ देखी जा सकने वाली पारिवारिक फिल्म है। माता-पिता और दादा-दादी भी बच्चों के साथ यह फिल्म देख सकते हैं। लेकिन फिल्म 'किड क्रिश' हमने सिर्फ और सिर्फ बच्चों को ध्यान में रखकर बनाई है।"
रितिक के फेवरेट कार्टून हैं पोपाया
रितिक रौशन ने इस इवेंट के दौरान कहा कि कार्टून कैरेक्टर्स का हमेशा ही लोगों पर काफी प्रभाव पड़ता है। खुद उन्हें कार्टून बहुत पसंद है औऱ उनका फेवरेट कार्टून कैरेक्टर है पोपाया। जिसकी वजह से उन्होंने पालक खाना शुरु किया था। किड क्रिश फिल्म के लॉंच के दौरान राकेश रौशन ने कहा "बच्चे कार्टून नेटवर्क पर यह फिल्म देख सकेंगे और यदि उन्हें यह फिल्म पसंद आती है तो हम आगे भी एनिमेशन फिल्मों की श्रृंखला बनाना जारी रखेंगे।"
राकेश ने कहा कि यह पल उनके लिए और उनकी फिल्म निर्माण कंपनी के लिए गर्व का पल है। उन्होंने कहा, "अक्सर एनिमेटेड फिल्मों से प्रेरणा लेकर फीचर फिल्में बनाई जाती हैं, लेकिन ऐसा पहली बार है कि फीचर फिल्म से प्रेरणा लेकर कोई एनिमेटेड फिल्म बनाई जा रही है। इसलिए यह 'फिल्म क्राफ्ट' और 'क्रिश' की श्रृंखला के लिए गर्व की बात है।"'किड क्रिश' का प्रदर्शन दो अक्टूबर को कार्टून नेटवर्क पर दोपहर 12 बजे किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications












