कपिल और सुनील के झगड़े में आ फंसे राजू श्रीवास्तव!

हालांकि आजकल राजू श्रीवास्तव चुनाव को लेकर भी काफी व्यस्त हैं। ऐसे में उन्होंने अपने चुनाव के व्यस्त कार्यक्रमों के बीच में से समय निकालकर कपिल शर्मा के शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल को करने का फैसला किया। लेकिन इसी के साथ कपिल और सुनील के चल रहे झगड़े में भी कहीं ना कहीं राजू श्रीवास्तव पिस गये हैं। सुनील और कपिल दोनों ही राजू श्रीवास्तव के करीबी हैं। ऐसे में सिर्फ कपिल का साथ देना और सुनील के नये शो मैड इन इंडिया को इग्नोर करने से राजू श्रीवास्तव और सुनील के बीच के रिश्ते में भी दरार पड़ सकती है। कहीं ना कहीं ये भी महसूस हो रहा है कि राजू कपिल को ज्यादा मानते हैं और सुनील का कपिल से अलग होना उन्हें कुछ खास पसंद नहीं आया।
अब देखना ये है कि कपिल ने अपने शो में राजू श्रीवास्तव को लाने से सुनील को जो मात दी है उसके बाद सुनील अपने शो की टीआरपी के लिए क्या नया करते हैं। क्या धमाकेदार सोचते हैं। ये तो सच है कि राजू श्रीवास्तव के चाहने वाले आज भी कम नहीं हैं। ऐसे में कपिल के शो की पॉपुलैरिटी तो बढ़ेगी ही। दूसरी तरफ कपिल के शो में आने वाले अली ने भी सुनील के शो में जाने से इंकार कर दिया उन्होंने वजह दी कि उनका चैनल से कॉंट्रेक्ट है और वो अपने वादे को नहीं तोड़ सकते। हालांकि उन्होंने सुनील को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दीं।


Click it and Unblock the Notifications