Raju Srivastava Health Update: कॉमेडियन की तीसरी बार हुई एंजियोप्लास्टी, पहले लग चुके हैं 9 स्टेंट
प्रसिद्ध कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को जिम में वर्कआउट के दौरान बुधवार को दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। अब 5 दिन बीत जाने के बाद भी उनकी सेहत में कुछ खास सुधार नहीं हुआ है। राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य से जुड़ी बड़ी अपडेट ये है कि उनकी तीसरी बार एंजियोप्लास्टी की गई है।
Recommended Video
राजू श्रीवास्तव को नया स्टेंट लगाया गया है। शनिवार रात को राजू श्रीवास्तव का एमआरआई किया गया था। एमआरआई रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टरों ने पाया है कि उनकी दिमाग की नस दब गई है। डॉक्टर्स के मुताबिक
राजू श्रीवास्तव को पूरी तरह ठीक होने में लगभग 10 दिन का समय लग सकता है।

पहले लगे 9 स्टेंट
आपको बता दें कि राजू श्रीवास्तव की पहले पहले भी दो बार एंजियोग्राफी भी हो चुकी है। उन्हें पहले से ही 9 स्टेंट लगाए जा चुके हैं। वहीं, तीसरी बार उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार उनके दिल में एक बड़े हिस्से में 100 फीसदी ब्लॉकेज है।
वेंटिलेटर पर हैं राजू श्रीवास्तव
राजू श्रीवास्तव को दिल्ली के एम्स अस्पताल में फिलहाल वेंटिलेटर पर रखा गया है। पिछले दिनों उनके साथी सुनील पाल ने एक इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए फैंस से अपील की थी कि वो कॉमेडियन के स्वास्थ्य से जुड़े किसी अफवाह पर ध्यान ना दें। उनकी सेहत को लगातार मॉनिटर किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications