Raju Srivastava Health: एक महीने से एम्स में भर्ती हैं राजू श्रीवास्तव, जानें अब कैसी है उनकी सेहत
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। राजू श्रीवास्तव को होश आ रहा है और वो खुद से धीरे-धीरे अपने हाथ-पैर को हिला भी पा रहे हैं। राजू श्रीवास्तव के चीफ एडवाइजर अजित सक्सेना ने ये जानकारी दी है। 58 वर्षीय राजू श्रीवास्तव को दिल्ली के एम्स में हार्ट अटैक की वजह से भर्ती कराया गया था। राजू श्रीवास्तव लगभग 14 दिनों तक बेहोश रहे थे।
बता दें कि राजू श्रीवास्तव दिल्ली के जिम में वर्कआउट के दौरान बेहोश हो गए थे। बाद में उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी। राजू श्रीवास्तव के हेल्थ अपडेट को शेयर करते हुए अजित सक्सेना ने कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी से बात करने की भी कोशिश की। काफी धीरे-धीरे ही सही लेकिन उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और वो खुद भी तेजी से ठीक होना चाहते हैं।

रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि राजू श्रीवास्तव की पत्नी ही सिर्फ उनसे अस्पताल में मुलाकात करती हैं। इंफेक्शन की वजह से उन्हें अधिक लोगों से मिलने की इजाजत नहीं है। राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव ने भी कहा है कि अब हल्की मूवमेंट उनके शरीर में नजर आने लगी हैं। वो आंखें खोलकर बात करने की भी कोशिश की।
राजू श्रीवास्तव के अस्पताल में स्वास्थ्य में लगातार गिरावट हो रही थी। उनकी पत्नी ने लोगों से अपील की थी कि उनके स्वास्थ्य को लेकर किसी तरह की अफवाह ना फैलाएं। उन्होंने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा था- 'मैं सभी लोगों से विनती करती हूं कि किसी तरह की अफवाह ना फैलाएं। इससे हमारा हौसला प्रभावित होता है। हम किसी तरह की निगेटिव एनर्जी नहीं चाहते हैं। वो ठीक होने की लड़ाई हर दिन लड़ रहे हैं इसलिए निगेटिविटी ना फैलाएं।'


Click it and Unblock the Notifications











