राजू श्रीवास्तव को 15 दिनों के बाद आया होश, सेहत में हो रहा सुधार
बॉलीवुड के शानदार हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव पिछले 15 दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें जिम में वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक आने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। अब अच्छी खबर ये है कि अब राजू श्रीवास्तव की तबियत में पहले से सुधार हो रहा है।
Recommended Video
15 दिनों के बाद अब उन्हें होश आ गया है। आज तक की एक रिपोर्ट के अनुसार राजू श्रीवास्तव के पीआरओ अजीत सक्सेना ने उनकी सेहत से जुड़ी ये अहम जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया है कि राजू श्रीवास्तव को आज सुबह 8:10 बजे होश आया है। उनके होश में आने से परिवार के सदस्यों ने भी राहत की सांस ली है।

डॉक्टर्स की टीम लगातार राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य की जांच कर रही है। पिछले दिनों डाक्टरों ने कहा था कि उनकी तीन में से एक नस दबी हुई थी और उसी का इलाज चल रहा है। राजू श्रीवास्तव का इलाज डॉक्टर्स की निगरानी में न्यूरोफिजियोथेरेपी की मदद से हो रही है।
यह भी कहा गया था कि अमिताभ बच्चन की आवाज उन्हें सुनाई जा रही थी। राजू श्रीवास्तव के इलाज में डॉक्टर्स कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। पिछले 15 दिनों से उनके फैंस भी उनकी हेल्थ अपडेट का इंतजार करते रहते हैं। वहीं, आखिरकार अब 15 दिनों के बाद उन्हें होश आ गया है।


Click it and Unblock the Notifications