राजू श्रीवास्तव के निधन की खबरों के बीच सुनील पाल ने दी जानकारी: उनका दिमाग बंद हो चुका है, केवल सांसे चल रही
इंटरनेट पर कुछ घंटों पहले ही राजू श्रीवास्तव के निधन की खबरें उड़ने लगीं जिसके बाद इस बात की पुष्टि की गई कि राजू श्रीवास्तव अभी भी अपनी ज़िंदगी के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। हां ये लड़ाई कठिन ज़रूर है। उनके दोस्त सुनील पाल ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है कि राजू श्रीवास्तव की सेहत पहले से ज़्यादा बिगड़ चुकी है।
Recommended Video
सुनील पाल ने ई टाइम्स से एक बातचीत में बताया कि उनकी बात राजू श्रीवास्तव के भतीजे कुशल से हुई जिन्होंने बताया कि राजू जी की हालत बिगड़ चुकी है। हर कोई उनके लिए प्रार्थना कर रहा है और डॉक्टर्स अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं। उनका दिमाग काम करना बंद कर चुका है।

सुनील पाल ने आगे बताया, उनकी सिर्फ सांसे चल रही हैं। बाकी पूरे शरीर ने काम करना बंद कर दिया है। लोग उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इससे पहले सुनील पाल ने अपने इंस्टाग्राम पर भावुक होकर गुज़ारिश की थी कि राजू श्रीवास्तव के बारे में अफवाह ना फैलाएं और उनके लिए प्रार्थना करें।
राजू श्रीवास्तव की तबीयत बिगड़ने की खबर सुनते ही अशोक पंडित ने भी ट्वीट करते हुए लिखा - चलो राजू, लड़ते रहो। तुमने हर लड़ाई जीती है, ये भी जीत जाओगे। ये पूरा देश तुम्हारे लिए प्रार्थना कर रहा है और तुम्हारे साथ वापस ठहाके लगाने का इंतज़ार कर रहा है।
गौरतलब है कि राजू श्रीवास्तव को कुछ दिन पहले ही एक्सरसाइज़ करते समय दिल का दौरा पड़ा था। तब से वो अस्पताल में आईसीयू में हैं और उन्हें ईलाज के दौरान वेंटिलेटर पर रख दिया गया था। तब से पूरा देश उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications