कपिल शर्मा- सुनील ग्रोवर की लड़ाई अब होगी खत्म.. इनकी मदद से!
टेलीविजन के सीनियर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अब कपिल शर्मा- सुनील ग्रोवर के बीच सुलह कराने की कोशिश करेंगे।
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर काफी दिनों से हेडलाइन बना रहे हैं। जबसे एक फ्लाइट में कपिल और सुनील के बीच हाथापाई हुई और बात काफी आगे बढ़ गई। रिपोर्ट्स की मानें तो कपिल ने अपने को-स्टार को काफी भला बुरा कहा। उसके बाद से सुनील ग्रोवर, जो कि शो में डॉक्टर मशहूर गुलाटी का किरदार निभाते हैं.. शो में नहीं आ रहे हैं।
ट्विटर पर भी इनकी अनबन साफ दिखी, जब सुनील ग्रोवर ने साफ शब्दों में कपिल से कहा कि आप भगवान बनने की कोशिश ना करें। हालांकि कपिल शर्मा ने माफी भी मांग ली। लेकिन सुनील ग्रोवर शायद अभी मानने के मूड में नहीं हैं।

कपिल ने 'द कपिल शर्मा शो' के लेटेस्ट एपिसोड के लिए सीनियर कॉमेडियंस राजू श्रीवास्तव, एहसान कुरैशी और सुनील पाल को बुलाया है।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राजू श्रीवास्तव ने कहा, जब मैंने कपिल से बात की, तो उन्होंने कहा कि इस तरह की छोटी मोटी लड़ाई तो होती रहती है और यह जल्द ही खत्म हो जाएगी। लेकिन मैंने उसे कहा कि इस बार मामला ज्यादा गंभीर दिख रहा है। सुनील से मेरी फिलहाल बात नहीं हुई है क्योंकि वह मुंबई से बाहर है। लेकिन हम सबने इस शनिवार मिलने का प्रोग्राम बनाया है।
राजू श्रीवास्तव ने कहा कि सुनील ने पहले भी कपिल को लेकर मुझसे बातें की हैं। लेकिन कभी उसने शो छोड़ने का मन नहीं बनाया था। इस बार मामला सीरियस है। उम्मीद करता हूं कि यह लड़ाई जल्दी सुलझ जाए।


Click it and Unblock the Notifications











