पाकिस्तान-दाऊद इब्राहिम पर कमेंट करना बंद करो, राजू श्रीवास्तव को जान से मारने की धमकी
लोकप्रिय कॅामेडियन राजू श्रीवास्तव को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें साफ तौर पर कहा गया है कि अगर वह पाकिस्तान और दाऊद इब्राहिम पर अपनी कॅामेडी बंद नहीं करेंगे तो उनके परिवार को मार दिया जाएगा। कॅामेडियन राजू श्रीवास्तव द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार उन्हें और उनके सहयोगियों , अजीत सक्सेना और गरवित नारंग को धमकी भरा फोन कॅाल आया है।
व्हाट्स ऐप कॅाल के जरिए उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। राजू श्रीवास्तव ने कानपुर पुलिस स्टेशन में इस पूरे मामले को लेकर अपनी शिकायत दर्ज की है।

पुलिस ने भी एक्शन लेते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए फोन कॅाल और इससे संबंधित सभी जांच को शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं राजू श्रीवास्तव ने गृहमंत्री अमित शाह से भी इस पूरे मामले को गंभीरता से लेने की मांग की है।


Click it and Unblock the Notifications











