राजश्री ठाकुर ने रातों रात छोड़ दिया अपना शो शादी मुबारक, इस एक्ट्रेस ने तुरंत किया रिप्लेस
स्टार भारत में हाल ही में शुरू हुए नए शो शादी मुुबारक की काफी तारीफ की जा रही थी। सीरियल 50 साल की एक महिला की कहानी है जो 50 साल में अपनी पहचान बनाने निकलती है। सीरियल में मुख्य किरदार निभा रही थीं सात फेरे फेम राजश्री ठाकुर। उनकी मानव गोहिल और राजेश्वरी सचदेव के साथ की केमिस्ट्री काफी पसंद की जा रही थी।
लेकिन खबर है कि रातों रात राजश्री ठाकुर ने शो छोड़ दिया है। इसकी वजह उनकी सीरियल से प्रोड्यूसर शशि मित्तल से अनबन माना जा रहा है। लेकिन राजश्री ने एक पोर्टल से बातचीत में साफ किया है कि ऐसा कुछ नहीं है।

राजश्री को सीरियल में रिप्लेस किया है मिले जब हम तुम और हिटलर दीदी से फेमस हुईं रति पांडे। रति ने शो की शूटिंग भी शुरू कर दी है। वहीं राजश्री का कहना है कि शो छोड़ने के पीछे उनका कारण निजी है। वो रोज़ शूटिंग नहीं कर पा रही थीं और उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था।
गौैरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब रातों रात किसी किरदार को किसी सीरियल में रिप्लेस कर दिया गया हो।


Click it and Unblock the Notifications