खतरों के खिलाड़ी 5 के विजेता बने फ्लॉप एक्टर रजनीश दुग्गल

रजनीश ने बताया कि इस जीत के पीछे वजह ये है कि उन्होंने कभी भी राह में आने वाली मुश्किलों से हार नहीं मानीं। उन्होंने जब जब मुश्किलें आईं तो उन्होने अपना साहस बनाए रखा और साथ ही अपनी इस सोच को भी बनाए रखा कि वो ही इस शो को जीतेंगे। फिनाले के दिन रोहित शेट्टी द्वारा रजनीश दुग्गल को बहुत ही खतरनाक स्टंट करने को दिये गये। रजनीश ने अपने सह कलाकारों गुरमीत चौधरी और निकेतन धीर को पीछे छोड़ते हुए सबसे पहले और काफी कुशलता से इन खतरनाक स्टंट को पूरा किया और साथ ही खतरों के खिलाड़ी 5 की ट्रॉफी भी अपने नाम कर ली।
जीतने पर रजनीश ने कहा मैं इस कार्यक्रम में जीतने के इरादे से आया था। कार्यक्रम के दौरान कई उतार चढाव के पल आए लेकिन मेरे दिल में हमेशा ही जीत की चाह रही। एक पल को भी मैं निराश नहीं हुआ। इस कार्यक्रम ने मेरे सामने सिर्फ दूसरे शो का हिस्सा बनने का मुझे मौका ही नहीं दिया बल्कि बतौर इंसान मुझे बहुत मजबूत भी बनाया है। रजनीश दुग्गल को ट्रॉफी के साथ ही 25 लाख रुपये और एक कार भी पुरस्कार के रुप में मिली।


Click it and Unblock the Notifications











