OMG..सलमान..आमिर के बाद..इस स्टार ने दी कुर्बानी..बायोपिक..Shock
राजकुमार राव अब किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि वेब सीरीज के लिए गंजे होने जा रहे हैं। हंसल मेहता इस सीरीज का निर्देशन करेंगे।
राजकुमार राव एक बार फिर किरदार के लिए एक स्तर आगे बढ़ कर काम करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ट्रैप्ड रिलीज हुई थी। इस फिल्म के लिए उन्होंने 21 दिन तक भूखे रहकर एक बंद कमरे में बिना किसी सुविधा के रहने वाले एक मजबूर इंसान की भूमिका निभाई थी।
बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अच्छी कमाई की। वहीं राजकुमार राव ने भी तारीफें बटोरी। एक बार फिर राजकुमार राव किरदार के लिए प्रयोग करने जा रहे हैं। हंसल मेहता की वेब सीरीज नेताजी सुभाष चंद्र बोस में राजकुमार नेताजी का किरदार निभा रहे हैं।
उनके लुक को अपनाने के लिए राजकुमार राव ने गंजे होने की प्लानिंग कर ली है। वह इस किरदार के लिए अपना आधा सिर मुंडवा लेंगे। खुद इसकी जानकारी हंसल मेहता ने दी है। उन्होंने कहा कि राजकुमार नेताजी के लुक में आने के लिए अपने बाल कटवाने वाले हैं।

पिछले कई दिनों से राजकुमार लगातार अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त थे। इस साल उनकी बहन होगी तेरी,ओमेर्टा और बरेली की बर्फी भी रिलीज होने वाली है। इन सभी फिल्मों का काम राजकुमार लगभग खत्म कर चुके हैं। वह अब मई के दूसरे वीक से नेताजी की बायोपिक पर काम शुरू करेंगे।
गौरतलब है कि फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे चुनिंदा ही एक्टर के साथ एक्ट्रेस भी हैं जिन्होंने किरदार में ढलने के लिए सारी हदें पार कर दी हैं। आइए नजर घुमाते हैं उन एक्टरों की झलक पर। यहां देखें..


Click it and Unblock the Notifications











