टीवी शो 'ये है आशिकी' में नजर आयेंगे राजकुमार यादव

उन्होंने कहा, "मैंने 'ये है आशिकी' की कुछ कड़िया देखी हैं और यह अद्भुत है। जिस किस्म का काम वे कर रहे हैं और जिस तरह की कहानियां दिखा रहे हैं, वे बहुत हटकर हैं।"
फिल्म 'शाहिद' में राजकुमार के सह-अभिनेता प्रभलीन संधू भी इस कार्यक्रम की कड़ी में एक महत्वपूर्ण किरदार में दिखेंगे। यह कड़ी बिंदास चैनल पर रविवार को प्रसारित होगी।
इस कड़ी में अभिनेता शक्ति अरोड़ा और अनुप्रिया कपूर प्रमुख भूमिकाओं में दिखेंगे। 'ये है आशिकी' के प्रस्तोता विक्रांत मैसी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











